उत्तराखंड में मौसम की बेरुखी बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के विपरीत प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा और दिनभर धूप खिली। हालांकि, सर्द हवाओं से कंपकंपी बढ़ गई।उत्तराखंड में मौसम शुष्क, कोहरे की चेतावनी जारी; फिलहाल ठिठुरन से नहीं मिलेगी राहत

Spread the love

Hindustan Global Times, प्रिंट न्यूज़
शैल ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट ,रुद्रपुर (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)

मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है। मंगलवार को चोटियों पर हिमपात की आशंका जताई गई थी, लेकिन प्रदेश में कहीं भी वर्षा-बर्फबारी नहीं हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला परेशानी बढ़ा सकता है। जबकि, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की आशंका है। स्थान, अधिकतम, न्यूनतम देहरादून, 21.4, 6.6 ऊधम सिंह नगर, 16.5, 10.6 मुक्तेश्वर, 12.8, 1.4 नई टिहरी, 14.4, 3.0

Hindustan Global Times, प्रिंट न्यूज़
शैल ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट ,रुद्रपुर (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)

Spread the love