इस बार धराशायी हो जायेंगे भाजपा के सारे फैक्टरः मोहन खेड़ा वार्ड नं. 37 रविन्द्र नगर में पार्षद प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का किया उदघाटन

Spread the love

रूद्रपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने वार्ड 37 में पार्षद प्रत्याशी बबलू सागर के साथ चुनाव कार्यालय का संयुक्त रूप से फीता काटकर उदघाटन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ रविन्द्रनगर में घर घर जाकर आशीर्वाद भी लिया।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

चुनाव कार्यालय उदघाटन के अवसर पर कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने कहा कि निकाय चुनाव में जनता का रूझान कांग्रेस के पक्ष में है। हवाई वायदे करने वाली भाजपा को इस बार जनता माफ नहीं करेगी। उन्होने कहा कि कभी जाति तो कभी धर्म के नाम पर समाज को बांटने वाली भाजपा का इस बार कोई फैक्टर काम नहीं करेगा। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा के दोनों मेयरों का कार्यकाल निराशाजनक रहा है, भाजपाईयों से जब मीडिया नगर निगम की उपलब्धियों का सवाल पूछती है तो वो धामी सरकार और मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाकर बरगलाने लगते हैं। हकीकत में भाजपा के पास उपलब्धि के नाम बताने के लिए कुछ नही है।उन्होेने कहा कि जो लोग खुद को जनता का हितैषी बताते हैं, वे मुश्किल समय में नजर नहीं आते है।अब लोगों ने परिवर्तन का मन बनाया है. जनता इस बार जुमलों और झूठे वायदों को नकार देगी।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि जनता का भरपूर आशीर्वाद उन्हें इस चुनाव में मिल रहा है, वह सिर्फ चुनावी समय में नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में जनता के साथ हैं। जनता के आशीर्वाद से वह मेयर बनते हैं, तो रूद्रपुर शहर को विकास का मॉडल बनाया जायेगा। उन्होंने कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने विकास के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी की है। नजूल की समसया आज दशकों बाद भी जस के तस है। हर चुनाव में भाजपा के लोग बेशर्मी से इस समस्या का समाधान करने वायदा करके वोट मांगते हैं और फिर भूल जाते है। आज शहर की सफाई व्यवस्था चौपट है, शहर में हर तरफ जाम ही जाम है। सरकारी संसाधनों को भी भाजपा के लोग निजी स्वार्थों के लिए उपयोग करने में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर नगर निगम में कांग्रेस की सरकार होगी तो भाजपा के जनप्रतिनिधियों की मनमानी नहीं चल पायेगी और विकास की योजनाओं का लाभ गरीब बस्तियों तक पहुंचाया जायेगा।

इस अवसर पर पार्षद प्रत्याशी बबलू सागर, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, परिमल राय, ममता रानी, संजीव रस्तौगी, सुरेश यादव, सुनील जंडवानी, मोनिका ढाली, योगेश चौहान, गोपाल यादव, अमल साना, सतीश कुमार, चंदन देवनाथ, एसपी सरकार, बाबू विश्वकर्मा, डा. सरजीत, मानदार सरकार, प्रकाश अधिकारी, मानस सरकार, परितोष मण्डल, सुभाष ाव, समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे


Spread the love