
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)


मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज आपके दिन की बढ़िया शुरुआत होगी। रुका हुआ धन मिलने के आसार है। जरूरतमंद की मदद करने से अधिक लाभ मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। कामों में थोड़ी बाधाएं आएगीं। मेहनत के नतीजे मिलेंगे। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। आपके काम को सराहा जाएगा। जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ने के आसार है। परिवार में सामान्य माहौल रहेगा।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आपका दिन उतार चढ़ाव भरा बीत सकता है। बिजनेस में जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। बुजुर्गों के आशीर्वाद से रुके काम पूर्ण होंगे।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा। किसी खास व्यक्ति से सरप्राइज मिल सकता है। शादीशुदा लोग जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज सामाजिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आर्थिक समस्याएं कम होगी। दिन आपका ठीक ठाक लगेगा। किसी दूसरे के विवाद में पड़ने से बचें।
तुला राशि (Libra Horoscope)
दिन आपका सामान्य रहेगा। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। किसी भी चीज को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज के दिन आपको संभलकर रहने की जरूरत है। सोशल मीडिया का संभलकर इस्तेमाल करें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी चीजें साझा ना करें। हर परेशानी में आपको दोस्तों का साथ मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
दुश्मनों से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की आशंका है। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज के दिन की शुरुआत परेशानियों से होगी। मन उदास रहेगा। कोई भी फैसला भविष्य को ध्यान में रखकर लें। हर हालात में करीबियों का साथ मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज आपके बिजनेस में फायदा हो सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। परिवार में सुख शांति का माहौल बने रहने की संभावना है।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आज के दिन किसी से बेवजह उलझने से बचें। यात्रा पर जाने से आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
