प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और प्रदेश सेवादल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित को गढ़वाल मंडल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट व पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल को कुमाऊं मंडल का पर्यवेक्षक बनाया गया।


प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
Uttarakhand: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, नए 28 सीओ को मिली तैनाती, 18 के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने यह भी बताया कि प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण को गढ़वाल मंडल में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृति किया। उनसे अपेक्षा की गई है कि वह पार्टी लाइन के तहत विचार-विमर्श के बाद मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखेंगे। सोनिया आनंद रावत को मसूरी नगर पालिका क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया।

