उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव 2024-25 की अधिसूचना जारी कर दी है। मतदान 23 जनवरी 2025 को होगा और मतगणना 25 जनवरी 2025 को होगी। इस चुनाव के तहत नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। रुद्रपुर वार्ड नंबर 31 से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार हो सकती है दीपमाला चराया।

Spread the love

रुद्रपुर,कांग्रेस पार्टी की तरफ से अपनी दावेदारी करने वालों में वार्ड 31 से दीपक चराया की पत्नी दीपमाला चराया ने अपनी दावेदारी की है। दीपमाला स्कूल का संचालन करती है। गरीब असहाय बच्चों को निशुल्क शिक्षा भी दीपमाला के द्वारा प्रदान की जाती है। रुद्रपुर ही नहीं पूरे उधम सिंह नगर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने में दीपमाला चराया का सराहनीय योगदान रहा है। प्रत्येक सामाजिक कार्यों में आपकी उपस्थिति रहती है।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

दीपक चराया दीपमाला के पति हैं उनके द्वारा रुद्रपुर में वृद्धावस्था आश्रम खोलने हेतु निशुल्क भूमि दान स्वरूप एक सामाजिक संस्था को दी गई है। वृद्धावस्था आश्रम में असहाय वृद्ध जनों को निशुल्क रहने, खाने आदि की पूर्ण व्यवस्था होगी। वृद्धावस्था का भवन निर्माण कार्य जिंदगी जिंदाबाद सामाजिक संस्था के द्वारा निरंतर प्रगति पर है। 2025 दिसंबर तक वृद्धावस्था आश्रम सुचारू रूप से संचालित किया जा सकता है।

ब्लड डोनेट कैंप वैसे तो रुद्रपुर शहर में लगाते रहते हैं, दीपक चराया की अगर हम बात करें ज्यादातर ब्लड डोनेट कैंप में आपकी उपस्थिति रहती है। कई बार जरूरतमंदों को आपके द्वारा स्वयं या फिर आपके व्यक्तिगत प्रयासों से ब्लड डोनर के द्वारा ब्लड की व्यवस्था भी की जाती है। सामाजिक कार्यों में आपका उल्लेख सराहनी है।

सूत्रों के अनुसार वार्ड नंबर 31 से दीपमाला चराया अन्य सभी प्रत्याशियों पर भारी दिख रही है ,वार्ड नंबर 31 की चर्चाओं के बीच दीपक चराया जो की वरिष्ठ कांग्रेसी नेता है। किच्छा विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बहेड ,जिला अध्यक्ष हिमांशु बाबा, नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के पास अपनी उपस्थिति दर्ज कर चुके हैं । कांग्रेस पार्टी के द्वारा उन्हें आशीर्वाद स्वरुप आश्वासन मिल चुका है।


Spread the love