उत्तरांचल संगम ने शुरू की रामलीला रिहर्सल, मानस मंचन की तैयारियां शुरू, विगत 45 वर्षों से सांस्कृतिक सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में संलग्न संस्था उत्तरांचल संगम।

Spread the love

Hindustan Global Times,

Buro  chief, dr Vikram Singh Mahori

Buro  chief, dr Vikram Singh Mahori

हरित क्रांति की जन्मस्थली गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में विगत 45 वर्षों से सांस्कृतिक सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में संलग्न
संस्था उत्तरांचल संगम के द्वारा दिव्य एवं भव्य रामलीला आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। उत्तरांचल संगम  कार्यालय

उत्तरांचल संगम ने शुरू की रामलीला मानस मंचन की तैयारियां

हरित क्रांति की जन्मस्थली गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में विगत 45 वर्षों से सांस्कृतिक सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में संलग्न
संस्था उत्तरांचल संगम के द्वारा दिव्य एवं भव्य रामलीला आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। उत्तरांचल संगम कार्यालय में डॉ विक्रम सिंह माहोड़ी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने रामलीला मानस मंचन के लिए शीघ्र ही तालीम प्रारंभ करने का निर्णय लिया। गौरतलब है कि संस्था के द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में रामलीला, जन्माष्टमी, उत्तरायणी , माघी खिचड़ी ,होली मिलन कार्यक्रम करने के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर इत्यादि आयोजित किए जाते हैं।
उपसचिव आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि उत्तरांचल संगम द्वारा की जाने वाली रामलीला देवभूमि उत्तराखंड में
विशेष रूप से उल्लेखित है जिसके लिए लगभग 3 महीने पूर्व से तैयारियां शुरू की प्रारंभ हो जाती है। इस रामलीला के सुचारू संचालन के लिए लगभग 200 से अधिक व्यक्ति सक्रिय रूप से कार्य करते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी परिसर वासियों एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग लिया जाता है। इस रामलीला की विशेषता है कि इसमें सभी पात्र स्थानीय कलाकार ही रहते हैं। इस संस्था से जुड़े कलाकार आज देश और दुनिया के विभिन्न संस्थाओं में कार्यरत हैं। बैठक में शामिल हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी कुंदन सिंह रावत ने कहा कि रामलीला मानस मंचन पात्रों के व्यक्तित्व का विकास करने में सहायक सिद्ध होता है। 20 वर्षों से भी अधिक समय से उत्तरांचल संगम के साथ जुड़े एवं वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य
बहादुर सिंह नेगी ने बताया कि सभी वर्गों के सहयोग से रामलीला मानस मंचन के द्वारा समाज को एकजुट करने में उत्तरांचल संगम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सोशल मीडिया प्रभारी गिरीश मेहरा ने बताया कि शीघ्र ही पात्रों एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए लोगों से संपर्क किया जा रहा है। सभा का समापन करते हुए संस्था के अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह माहोड़ी ने सभी परिसर वासियों एवं क्षेत्रवासियों से राम काज में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर उत्तरांचल संगम के पूर्व अध्यक्ष दान सिंह नयाल, जगत सिंह, प्रकाश भट्ट,राहुल तिवारी, अनिल जोशी, राजू रावत, विमल भट्ट, पंकज तिवारी, बृजेश पंत,
संजय बोरा, जनार्दन जोशी, राकेश तिवारी, गोविंद चंद पांडे ,चंदू बिष्ट, कमल भट्ट ,राकेश मिश्रा, सुंदर सिंह भोज, विनोद जोशी, कमलेश तिवारी ,बलवीर सिंह ,कमल कर्नाटक, मनोज बेलवाल ,रोशन कोश्यारी, गिरीश, विक्की पाठक,ख्याल सिंह भंडारी, आशीष कुमार, सोनू भट्ट ,शंकर उप्रेती, श्याम सिंह नेगी, भीम सिंह भंडारी, कमल भट्ट ,हनी रूबाली एवं उत्तरांचल संगम के अन्य सदस्य सम्मिलित रहे।


Spread the love