विक्रम सिंह माहोड़ी अध्यक्ष पद के लिए नगला वासियों द्वारा सर्वसम्मति से प्रत्याशी घोषित किया। नगला के लोगों को मालिकाना हक दिलाना सर्वोपरि प्राथमिकता रहेगी जिसके लिए राज्य से लेकर केंद्र सरकार स्तर पर समाधान कराया जायेगा। नगला के लोगों की मूलभूत जरूरत को पूरा करने के लिए सभी लोगों के साथ वार्ता कर नगला नगर पालिका को देश में प्रथम पायदान पर खड़ा करने के लिए कार्य किया जाएगा।

Spread the love

नगला नगर पालिका परिषद का नामांकन प्राप्ति, जांच, वापसी एवं प्रतीक आवंटन का कार्य उप जिलाधिकारी कार्यालय किच्छा व स्ट्रांग रूम एव मतगणना का कार्य मंडी समिति परिसर बगवाड़ा में किया जायेगा।

(विक्रम माहोड़ी का परिचय)गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में जन्मे डॉ विक्रम सिंह माहोड़ी ने वर्ष 2014 में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यूजीसी नेट उत्तीर्ण करने के उपरांत कुमाऊं विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। विद्यालय एवं कॉलेज से ही सामाजिक सरोकारों जुड़े डॉ माहोड़ी के नेतृत्व में कोरोना काल में पंतनगर, नगला नगरपालिका ,जवाहर नगर ,शांतिपुरी, बिंदुखत्ता सहित प्रदेश भर में वृहद स्तर पर मास्क, सेनीटाइजर, राशन वितरण, जन जागरूकता अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। उन्होंने टोलिया बनाकर घर-घर तक लोगों की औषधियां को पहुंचाया।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

डॉ माहोड़ी 45 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक संस्था उत्तरांचल संगम के वर्तमान एवं सबसे युवा अध्यक्ष भी हैं

जिसके द्वारा पंतनगर विश्वविद्यालय में श्री रामलीला मानस मंचन,उत्तरायणी, होली मिलन, जन्माष्टमी, राष्ट्रीय पर्वों, निशुल्क चिकित्सा शिविरों इत्यादि सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में विक्रम सिंह माहोड़ी ने नगला नगर पालिका परिषद के बारे में खुलकर अपनी बातों को रखा, उन्होंने कहा नगला नगर पालिका बनने से अपने व्यक्तिगत राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति हेतु कुछ विवादित नेता, प्रॉपर्टी डीलर, राजनीतिक पार्टियों के छुट भैया नेता, नगला में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। जिनका नगला क्षेत्र से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है, नगला नगर पालिका में बाहरी व्यक्तियों के द्वारा चुनाव जीतने के नाम पर मुर्गा व शराब की पार्टी का दौरा भी शुरू हो चुका है l सूत्रों से यह भी मालूम चला है चुनाव लड़ने वाले व चुनाव लड़वाने वालों के बीच में पैसों की डील हुई है। इसमें कोई शक नहीं यह लोग पैसों का लालच देकर भी नगला वासियों के वोट अपने पक्ष में करने का प्रयास करेंगे। धन बल के प्रभाव से चुनाव जीतने के उपरांत यही लोग नगला क्षेत्र के विकास में बाधा बनेंगे । अपना घर भरने का भी कार्य करेंगे । मैं नगला वासियों को हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स के माध्यम से संदेश देना चाहता हूं। शराब मुर्गा पार्टी व अन्य किसी भी तरह के प्रलोभन के चक्कर में न पड़कर एक शिक्षित व्यक्ति को चुनाव में अपना सहयोग दें। मैं शपथ पूर्वक कहता हूं नगला के विकास की एक नई गाथा लिखी जाएगी। नगला नगर पालिका को पूरे उधम सिंह नगर में सबसे श्रेष्ठ नगर पालिका परिषद बनाएंगे।


Spread the love