

एसएसबी और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर शव को धारचूला अस्पताल पहुंचाया।जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार सिंह बिष्ट , रूद्रपुर, उत्तराखंड
2- हल्द्वानी उपकारागार में देर रात पुलिस-प्रशासनिक टीम ने संयुकाक्त रूप से छापा मारा। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान जेल में कोई अव्यवस्था नहीं मिली। बता दें कि, इस तरह से छापा पूरे राज्य में एक साथ मारे गया।
Uttarakhand: हल्द्वानी उपकारागार में पुलिस-प्रशासन ने देर रात मारा छापा, मचा हड़कंप; इस सूचना पर हुई कार्रवाई
3- रुद्रपुर शहर में तीन लकड़ी कारोबारियों के दफ्तर और घरों पर चल रही आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई 78 घंटे के बाद समाप्त हो गई। साढ़े तीन दिन से ज्यादा चली कार्रवाई के बाद टीम को घर से 3.30 लाख रुपये, ज्वैलरी और दुकान से महज 580 रुपये की रकम मिली। इसके बाद टीम व्यापारी के बेटे रोनिक के लैपटॉप की हार्डडिस्क और मोबाइल लेकर लौट गई।
Income Tax Raid: आयकर विभाग का छापा खत्म, 78 घंटे में घर से 3.30 लाख…तो दुकान से सिर्फ 580 रुपये मिले
4- कौसानी में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट में अचानक धमाका हुआ, इससे दहशत फैल गई। धमाके से रेस्टोरेंट ध्वस्त हो गया जबकि इसके पास पर्यटन विभाग के कार्यालय के दरवाजे, खिड़कियों में लगे शीशे टूट गए। आसपास के छह से अधिक मकानों में दरारें आ गईं।
5- जसपुर के पतरामपुर बाजार से घरेलू सामान की खरीदारी कर अपने घर जा रहे बाइक सवार पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया है।
चंपावत। टनकपुर-तवाघाट एनएच के एलागाड़ में सड़क चौड़ीकरण का काम करने के दौरान मलबा आने से पोकलैंड के साथ ऑपरेटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में पोकलैंड ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। मलबा आने से टनकपुर-तवाघाट एनएच बंद हो गया है जिस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। पिथौरागढ़ जिले में टनकपुर-तवाघाट एनएच के एलागाड़ में काम करने के दौरान अचानक सड़क पर मलबा आ गया। मलबा आने से पोकलैंड के साथ ऑपरेटर 50 गहरी खाई में जा गिरा। जिस से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक घटना सुबह छह बजे की है। पुलिस ने शव को रेस्क्यू करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह टनकपुर-तवाघाट एनएच पर मलबा हटाने का काम किया जा रहा था। सुबह 6 बजकर 18 मिनट में एलागाड़ के पास मलबा सफाई के दौरान अचानक से ऊपर से फिर से मलबा आ गया। मलबा आने से पोकलैंड मशीन ऑपरेटर हिमाचल प्रदेश के चंबा निवासी श्यामलाल (28) मशीन के साथ 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिस से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से सड़क का कार्य बंद कर दिया गया है। जिस कारण आदि कैलाश, पंचाचुली यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोग सड़क के दोनों ओर फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि शाम तक सड़क को खोल दिया जाएगा। सड़क के दोनों ओर करीब 200 से 250 गाड़ियां फंसी हुई हैं।




