आप अपने घर में कोई भी ऐसी चीज का इस्तेमाल करेंगे जो मेड इन पाकिस्तान हो, यानी पाकिस्तान में बनी हो. कोई आपको फ्री में भी मेड इन पाकिस्तान सामान देगा तो क्या उसका इस्तेमाल करेंगे?

Spread the love

लेकिन कुछ ऑनलाइन पोर्टल्स पर मेड इन पाकिस्तान चीजें बेची जा रही हैं.

जब हमने मई में यह खबर दिखाई थी, तो इन पोर्टल्स पर एक्शन लेने की बात भी की गई थी. लेकिन आज चार महीने बाद भी पाकिस्तान में बने सामान भारत में धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं. क्या है ये पूरा सिंडिकेट और कैसे भारत के बाजार में पाकिस्तान के सामान की पैकिंग बदलकर उन्हें बेचा जा रहा है. चलिए आपको समझाते हैं.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

पाकिस्तानी सामानों की हो रही बिक्री

एक ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल है, जिसकी टैगलाइन है ‘आपकी अपनी दुकान’. लेकिन इसी अपनी दुकान पर खुलेआम, पाकिस्तानी सामान की बिक्री हो रही है. जो कंपनी खुद को भारत की अपनी दुकान कहती है वही कंपनी दुश्मन देश की चीजों को जो भारत में बैन है, उसे बेच रही है. सोचिए, ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन खुलेआम हमारे देश में पाकिस्तानी प्रोडक्ट बेच रही है.

और ये सब तब हो रहा है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच कारोबारी रिश्ता खत्म हो चुका है. जब दोनों देशों की सरकारों में कोई बात नहीं होती जब भारत के खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ तक नहीं मिलाते. इसके बाद भी अमेजन जैसी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी भारतीय कानून की धज्जियां उड़ा रही है. क्या अमेजन जैसी विदेशी कंपनी हमारे देश की भावनाओं से बढ़कर है?

अमेजन पर भी मिल रहे पाक प्रोडक्ट्स

amazon.in वेबसाइट पर एक क्रीम लिस्टेड है, जिसके डिब्बे पर नाम नहीं दिख रहा है. प्रोडक्ट का नाम भी कुछ इस तरह लिखा है ORIGINAL DAY & NIGHT CREAM. इसे देखकर किसे पता चलेगा की ये कहां बनी है. इस क्रीम को पिछले एक महीने में 200 लोगों ने खरीदा भी है.

लेकिन हमने जब इसकी डीटेल्स चेक की तो पता चला कि ये क्रीम पाकिस्तान में बनी है. अमेजन पर हर प्रोडक्ट की COUNTRY OF ORIGIN यानी किस देश ये सामान आया है. वो लिखा होता है. इस क्रीम में लिखा है पाकिस्तान. यानी पाकिस्तान का सामान इस ऑनलाइन दुकान पर बेचा जा रहा है.

इस तरह के न जाने कितने प्रोडक्ट्स इस वेबसाइट और


Spread the love