पन दा का पुत्र अपने राँची वाले पन दा वर्षों पहले पहाड़ों से पलायन कर गये थे । तब पलायन निवारण आयोग का गठन नहीं हुआ था वर्ना अपने पन […]
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स ,अवतार सिंह बिष्ट ,रूद्रपुर उत्तराखंड केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन जयराम गडकरी नेे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सिलक्यारा सुरंग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश व दुनिया में उपलब्ध श्रेष्ठतम विशेषज्ञों द्वारा सुरंग में फंसे लोगोें को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने रेस्क्यू के हर विकल्प पर उच्च क्षमता व तत्परता के साथ काम किए जाने की बात कही।
उन्होंने सुरंग में फंसे श्रमिकों के परिजनों से भी मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी ताकत और शिद्दत से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के शुरूआती दौर में आई कठिनाईयों को देखते हुए अब हर संभव विकल्पों पर एक साथ काम शुरू कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने रेस्क्यू में जुटे संगठनों व प्रशासन के अधिकारियों की बैठक लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा कर नए विकल्पों और संभावनाओं के बारे में भी विस्तार से विमर्श किया। उन्होंने कहा कि देश दुनिया में इस रेस्क्यू के लिए उपलब्ध उच्चतम दक्षता, अनुभव और संसाधनों का उपयोग कर उसे फौरन अमल में लाया जाए।
बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही सेना, आरवीएनएल, एसजेवीएनएल, ओएनजीसी, बीआरओ, टीएचडीसी सहित विभिन्न संगठनों के अधिकारियों ने भाग लिया। इनके अलावा उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अपर सचिव महमूद अहमद, पीएमओ के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल, प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार व उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे सहित विभिन्न विभागों व संगठनों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए केन्द्र सरकार के प्रयासों के साथ राज्य सरकार पूरी तत्परता और […]
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड लिव इन की देनी होगी जानकारी, बहुविवाह-हलाला पर रोक… उत्तराखंड में यूसीसी का ब्लू प्रिंट तैयार यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर देशभर में चर्चा तेज है. पीएम मोदी की तरफ से यूसीसी की वकालत करने के बाद ये मुद्दा फिर से सुर्खियों में आ गया. उत्तराखंड की बीजेपी सरकार ने यूसीसी लागू करने की तैयारी भी लगभग पूरी कर ली है.
सूत्रों के अनुसार, इसी नवंबर के महीने में उत्तराखंड में यूसीसी लागू किया जा सकता है. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने राज्य में यूसीसी लागू करने का वादा […]
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स ,अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड चारधाम आलवेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा में 853.79 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 4.5 किमी लंबी सुरंग में गंभीर सुरक्षा खामी सामने आई है।
डीपीआर में एस्केप टनल (निकास सुरंग) का प्रविधान होने के बावजूद निर्माण कंपनी नवयुग इंजीनियरिंग ने यह सुरंग बनाई ही नहीं। यही कारण है कि सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों […]
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स अवतार सिंह बिष्ट उद्यान विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच उच्च न्यायालय के आदेश के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुरू कर दी है। सीबीआई ने सीबीसीआईडी से घोटाले से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं।
अब जल्द ही सीबीआई अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर सकती है। सीबीआइ की ओर से जांच शुरू करने के बाद से ही विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ […]
Uttarakhand,23 साल बाद भी यूएस नगर जिले की 332.748 हेक्टेयर भूमि पर यूपी सिंचाई विभाग का अधिकार है। इसके लिए वर्ष 2021 में सीएम पुष्कर सिंह धामी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की संयुक्त बैठक होने के बावजूद स्थिति जस की तस
23 साल बाद भी यूएस नगर जिले की 332.748 हेक्टेयर भूमि पर यूपी सिंचाई विभाग का अधिकार है। इसके लिए वर्ष 2021 में सीएम पुष्कर सिंह धामी और यूपी के […]
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्टकांग्रेस ने चुनावों के लिए विधानसभावार प्रभारी किये नियुक्त देहरादून, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने लोकसभा, स्थानीय निकाय, सहकारिता व दुग्धसंघ के चुनावों को मद्देनजर प्रदेश के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है।
उन्होंने प्रभारियों से तत्काल अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में जाकर प्रत्येक बूथ स्तर पर बूथ कमेटियों का सत्यापन करने की अपेक्षा की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन, प्रशासन […]
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स अवतार सिंह बिष्ट विकास पुरुष मेयर रामपाल सिंह छठ पूजा घाट पर किए गए सुंदरीकरण कार्यों का फीता काटकर लोकार्पण ।
रूद्रपुर। रविन्द्र नगर में छठ पूजा घाट पर किये गये सौंदर्यीकरण कार्यों का मेयर रामपाल सिंह फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर पूर्वांचल समाज ने मेयर रामपाल का स्वागत […]


