

ज्योतिष में शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित होता है. इस दिन शनिदेव की विधिवत पूजा करने से कई सारे लाभ मिलते हैं. आज का दिन किन राशि वालों के लिए अच्छा होने वाला है, किसे सावधानी बरतनी है

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट
मेष से मीन राशि तक के लोगों का हाल.
मेष
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उलझनों से भरा हो सकता है, परिवार के किसी सदस्य से बिना बात की बहस हो सकती है, इससे परेशानी में आ सकते हैं.
वृष
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं, बिजनेस भी रफ्तार पकड़ सकता है.
मिथुन
मिथुन राशि वाले लोग आज का दिन मिला- जुला हो सकता है. नौकरी करने वाले जातकों का प्रमोशन हो सकता है, दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं.
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार- चढ़ाव वाला हो सकता है, किसी बात को लेकर तनाव में रहेंगे. बेवजह किसी से बहस करने से बच सकते हैं.
सिंह
सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है, कई दिनों से चली आ रही कोर्ट- कचेहरी की परेशानियों से आज मुक्ति मिल सकती है.
कन्या
कन्या राशि वालों के लिए आज जेब ढीली होगी. किसी की तबीयत खराब होने से परेशानी होगी. दवा में पैसा खर्च हो सकता है, तांबे का दान करें.
तुला
तुला राशि वाले आज मानसिक रूप से दबाव की स्थिति में रहेंगे. कोर्ट कचेहरी में चल रही दिक्कतों में हार झेलना पड़ेगा. सूर्य देव की उपासना करें.
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है. कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं. स्वास्थ्य भी अच्छा हो सकता है.
धनु
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी ज्यादा उतार- चढ़ाव वाला हो सकता है. तैयारी करने वाले छात्रों को निराशा हाथ लग सकती है. परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है.
मकर
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है. नौकरी करने वाले जातक का प्रमोशन हो सकता है. आर्थिक मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है.
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा होने वाला है. किसी भी बिजनेस के स्टार्टप में इस दिन सफलता का योग दिख रहा है. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. हरी वस्तु पहनने से काम आसान हो सकता है.
मीन
मीन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन मौज मस्ती से भरा हो सकता है. तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है. बिजनेस में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है.
(यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले धार्मिक क्षेत्र के जानकार की सलाह जरूर लें.)




