07 July 2025: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सोमवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 11 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 3 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 12 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा।

Spread the love

आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट

  • मूलांक 1. आज आप लोगों को किसी मित्र का साथ मिलेगा, जिससे आपका काम आसान हो जायेगा।
  • मूलांक 2. आज आप अपने घर में शांति बनाये रखने का पूरा प्रयास करेंगे।
  • मूलांक 3. आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, अपनों का सहयोग प्राप्त होगा।
  • मूलांक 4. आज आप रिश्तेदारों से मिलने उनके घर जा सकते है, किसी बात को लेकर चर्चा होगी।
  • मूलांक 5. आज आप अपनी हेल्थ को ठीक रखने लिए जिम ज्वाइन कर सकते है या घर पर ही व्यायाम करेंगे।
  • मूलांक 6. आपकी तरक्की को देखकर, लोग आपसे प्रभावित होंगें और वो आपकी सराहना करेंगे।
  • मूलांक 7. आज आप लोग किसी सामाजिक समारोह का हिस्सा बनेंगे, जहां आपको मान – सम्मान की प्राप्ति होगी।
  • मूलांक 8. आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जायेंगे और खूब इंजॉय करेंगे।
  • मूलांक 9. छात्रों को आज जीवन में आगे बढ़ने के तमाम अवसर प्राप्त होंगे।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।


Spread the love