
क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।


प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता
मेष दैनिक राशिफल: आज आपको वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। ऐसा भी संभव है कि आपकी कोई कामना पूरी हो, जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्चें बढ़ेंगे।
वृषभ दैनिक राशिफल: आज आपको नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। सेहत के प्रति ध्यान दें।
मिथुन दैनिक राशिफल: आपका मन प्रसन्न रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में मुनाफा होगा। यदि आप किसी से पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है।
कर्क दैनिक राशिफल: आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा। आपके खर्चों में भी वृद्धि होने की संभावना है।
सिंह दैनिक राशिफल: आज आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। प्रियतम से किसी बात को लेकर प्यारवाली तकरार देखने को मिल सकती है। शिक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल: माता जी की सेहत में सुधार होगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। आपके स्वभाव में चिढ़चिढ़ापन देखा जा सकता है।
तुला दैनिक राशिफल: आज आपको क्रोध और आवेश से बचना होगा। छोटे भाई बहनों का साथ पाकर दिल को सुकून मिलेगा। हालांकि घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल: आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे। आर्थिक मामलों से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु दैनिक राशिफल: आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याएं कम होंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल: आज मन किन्हीं कारणों को लेकर परेशान रह सकता है। धन हानि हो सकती है। लेनदेन में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है। वस्त्रों की खरीदारी कर सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल: आज मन खुश रहेगा। शोध से जुड़े छात्रों को सफलता मिलेगी। किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा।
मीन दैनिक राशिफल: आज आत्म-विश्वास भरपूर रहेगा। आय में वृद्धि होने के संकेत हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। निजी जीवन में स्थिति यथावत रहेगी।
