
आज हम आपको अपन इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 12 राशियों का दिन कैसा जाएगा। पढ़ते हैं आगे…


संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट
मेष राशि
इन जातकों को बता दें कि आज से अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में स्वास्थ्य पर सुधार होगा। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी होगी। व्यापार बहुत अच्छा होगा। भाग्य चमकेगा। साथ ही सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। ऐसे में पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
वृषभ राशि
इन जातकों को बता दे कि आज किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें। व्यापार अच्छा रह सकता है। हालांकि किसी परेशानी में भी आ सकते हैं। ऐसे में पीली वस्तु का दान जरूर करें।
मिथुन राशि
इन जातकों को बता दें कि आज जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। प्रेम प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। नौकरी में स्थिति अच्छी हो सकती है। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
कर्क राशि
आज शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं। कार्यों में विघ्न आ सकता है। लेकिन संपन्नता भी मिल सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
सिंह राशि
लिखने पढ़ने के लिए ये बेहद ही अच्छा समय होने वाला है। लेकिन संतान के साथ स्थिति खराब हो सकती है। भावुक होने की संभावना है। मानसिक स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। ऐसे में पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
कन्या राशि
आज ग्रह कलैश के संकेत मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। भगवान विष्णु को आज के दिन प्रणाम जरूर करें।
तुला राशि
इन जातकों को बता दें कि स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। प्रेम संतान और व्यापार अच्छा रह सकता है। आपका पराक्रम रंग ला सकता है। ऐसे में पीली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।
वृश्चिक राशि
इन जातकों को बता दें कि जुबान पर काबू रखें। कुटुंब में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम में व्यापार अच्छा रह सकता है। धन दौलत भी अच्छी रहेगी। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
धनु राशि
इन जातकों को बता दें कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी हो सकती है। व्यापार भी बहुत अच्छा हो सकता है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
मकर राशि
आज खर्च बढ़ सकता है। सिर दर्द और नेत्र में पीड़ा हो सकती है। चिड़चिड़ापन बना रहेगा। मन चिंतित रह सकता है। पीली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।
कुंभ राशि
इन जातकों को बता दें कि आज आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से पैसा भी आ सकता है। यात्रा की योग बन रहे हैं। मन खुश रहेगा। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
मीन राशि
इन जातकों को बता दें कि प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी हो सकती है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
