
ऐसे में शनि की स्थिति में जरा सा बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि करीब ढाई साल बाद राशि और करीब 1 साल बाद नक्षत्र परिवर्तन करते है जिसका असर देश-दुनिया पर देखने को मिल जाता है। बता दें कि शनि इस समय मीन राशि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है। वहीं अक्षय तृतीया से पहले यानी 28 अप्रैल को नक्षत्र परिवर्तन करके अपने ही नक्षत्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के अपने ही नक्षत्र में आने से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…


शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्मफल दाता शनि 28 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर उत्तरा भाद्रपद में प्रवेश कर जाएंगे और 3 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 26 वां नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि और राशि मीन है। बता दें कि आपको शनि का नक्षत्र परिवर्तन के प्रभाव के बारे में चंद्र राशि के आधार पर बता रहे हैं। किसी जातक के जीवन में शनि का प्रभाव सबसे अधिक अच्छा तब हो सकता है, जब आपकी कुंडली में शनि की स्थिति अच्छी हो।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि के स्वयं के नक्षत्र में जाना अनुकूल साबित हो सकता है। शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के एकादश भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई मायनों में लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके अच्छे संबंध बन सकते हैं। नौकरी में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में आपको काफी सफलता हासिल हो सकती है। लंबी यात्राओं के माध्यम से आपको लाभ मिल सकता है। एक अनुशासित जीवन जीना पसंद कर सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए काम अब पूरे हो सकते हैं। जीवन में कुछ अच्छा हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जाना काफी हद तक फलदायी साबित हो सकता है। इस राशि के दसवें भाव में शनि प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया जा सकता है। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों से आपको लाभ मिल सकता है। आपकी कुछ इच्छाएं पूरी हो सकती है। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। कई कामों में आप सफल हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जाना शुभ साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में बड़े-बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा साथ मिल सकता है। आपके काम से हर कोई प्रेरित हो सकता है। इसके साथ ही विदेश से लाभ मिलने के भी योग नजर आ रहे हैं। नौकरी या फिर व्यापार के द्वारा अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इसके साथ ही वाहन, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर हो सकता है।
अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। इस दिन शुभ और मांगलिक कार्य करने के साथ सोना-चांदी सहित अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस साल इस दिन गजकेसरी , लक्ष्मी नारायण जैसे कई दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन 12 राशियों में से इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
