

इस साल लक्ष्मी पंचमी का व्रत आज रखा जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं लक्ष्मी पंचमी व्रत की पूजा विधि, महत्व, नियम और क्या करें क्या न करें।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
लक्ष्मी पंचमी का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लक्ष्मी पंचमी के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। यह दिन विशेष रूप से व्यापारियों और गृहस्थ जीवन जीने वालों के लिए शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन की गई पूजा से घर में बरकत बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
लक्ष्मी पंचमी व्रत की पूजा विधि
लक्ष्मी पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें। घर के मंदिर या पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करें। इसके बाद एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। मां को कमल का फूल, अक्षत, रोली, चंदन और मिठाई अर्पित करें। घी का दीपक जलाएं और विधिपूर्वक पूजा करें। पूजा के दौरान लक्ष्मी मंत्र या लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है। अंत में मां लक्ष्मी की आरती करें और परिवार के सभी सदस्यों में प्रसाद बांटें। यदि संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें और सच्चे मन से मां का स्मरण करें।
लक्ष्मी पंचमी व्रत के नियम
इस दिन सात्विक भोजन करना चाहिए और लहसुन-प्याज से परहेज करना चाहिए। घर में साफ-सफाई और सकारात्मक वातावरण बनाए रखना बेहद जरूरी है। साथ ही, किसी भी प्रकार का झगड़ा या नकारात्मक सोच से बचें।
लक्ष्मी पंचमी व्रत पर क्या करें और क्या न करें
लक्ष्मी पंचमी के दिन दान करना भी बहुत पुण्यकारी माना जाता है। इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं, इस दिन आलस्य और अपव्यय से बचना चाहिए, क्योंकि यह मां लक्ष्मी को अप्रसन्न कर सकता है।
:मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।




