23 June 2025: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 17 मिनट तक धृति योग रहेगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 17 मिनट तक कृतिका नक्षत्र

Spread the love

इसके अलावा आज सोम प्रदोष और मासिक शिवरात्रि व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट

  • मूलांक 1- आज आपके घर पर कोई रिश्तेदार आ सकता है। आपका दिन कब उसकी खातिरदारी में बीत जायेगा आपको पता भी न चलेगा।
  • मूलांक 2- आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिसकी बातों से आपके ऊपर इफ़ेक्ट पड़ेगा।
  • मूलांक 3- आज ऑफिस में बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। हो सकता है आपको कोई प्रोजेक्ट भी मिल जाए।
  • मूलांक 4- आज किसी काम में परेशानी से छुटकारा के लिए दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है, आपका काम समय से हो जायेगा।
  • मूलांक 5- आज का दिन आपके अनुकूल है। बिजनेस में कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है।
  • मूलांक 6- आज आप काम को पूरा करने के लिए किसी करीबी की मदद लेंगे इससे आपका काम आसान हो जाएगा।
  • मूलांक 7- आज की शाम आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है, यह सूचना आपके बेटे से रिलेटेड भी हो सकती है।
  • मूलांक 8- अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है, काम समय से पूरा होगा।
  • मूलांक 9- आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है, आप किसी व्यक्ति से मन की बात बोल सकते हैं।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।


Spread the love