

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर संकल्प सेवा धरनी फाउंडेशन द्वारा ढाई किलोमीटर लंबी दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर कैंप कार्यालय लोहिया सिर तक संपन्न हुई। दौड़ का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविंद्र राणा एवं मुख्यमंत्री धामी की माताजी श्रीमती बिशना देवी ने हरी झंडी दिखाकर किया।


✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
लगभग 500 धावकों ने इस दौड़ में हिस्सा लिया। विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। महिला अंडर-14 वर्ग में अंकित बोरा प्रथम, दीक्षा मेहरा द्वितीय और नेशनल प्लेयर जानवी राय तृतीय रहीं। बालक अंडर-14 में दीपांशु बोरा ने प्रथम, मनन जोशी ने द्वितीय और साहिल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर कैटेगरी में रामबाबू वर्मा प्रथम, कमल बिष्ट द्वितीय और कुणाल बोरा तृतीय स्थान पर रहे।
मुख्यमंत्री आवास एवं कैंप कार्यालय में केक काटकर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर नागरिक चिकित्सालय की ओर से रक्तदान शिविर और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें रक्त जांच, दवा वितरण और स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सेवाएं दी गईं।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में हवन-यज्ञ, वृक्षारोपण, रक्तदान, फल वितरण और अन्य सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से जन्मदिवस को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया। कैंप कार्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी हुआ।
खटीमा 12 सितम्बर, 2025 प्रदेश के यशस्वी मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा नगला तराई से लोहिया हेड तक मैराथन दौड़ एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
मैराथन दौड़ को माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की माता श्रीमती बिशना देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रतियोगिता अंडर-14 बालक वर्ग, ओपन बालक वर्ग एव ओपन बालिका वर्ग में आयोजित की गई। मैराथन दौड़ में अंडर-14 वर्ग में खटीमा के दीपांशु सिंह बोरा ने प्रथम, पकड़िया के मनन जोशी ने द्वितीय एवं नगला तराई के सोहिल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओपन बालक वर्ग में खटीमा के आमाऊं क्षेत्र से राम बाबू ने प्रथम, कालापुल, नहरपार के कमल सिंह बिष्ट ने द्वितीय एवं आमाऊं खटीमा के कुणाल बोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओपन बालिका वर्ग में टनकपुर की अंकिता बोरा ने प्रथम, खटीमा की दीक्षा मेहरा ने द्वितीय एवं जानवी राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को श्रीमती बिशना देवी के द्वारा पुरुस्कार व उपहार देकर सम्मानित किया गया। मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को उपहार भी दिया गया।
माननीय मुख्यमंत्री के लोहिया हेड कैम्प कार्यालय में सेवा संकल्प धारिणी संगठन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ श्रीमती बिशना देवी ने फीता काटकर किया। इस शिविर में 36 व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया गया।
इस मौके पर कैम्प कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सीएमएस डॉ0 वीपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 340 ओपीडी चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क की गई, 22 कान की मशीनों एवं 14 नजर के चश्मों का निःशुल्क वितरण किया गया, 125 लोगों की मुफ्त खून की जाँच की गई एवं विकलांग प्रमाण पत्रों के लिए 16 पंजीकरण किए गए तथा 2 विकलांग प्रमाण पत्र जारी किए गए, इसी क्रम में 2 व्हीलचेयर भी वितरित की गई।
इससे पूर्व श्रीमती बिशना देवी ने अपने पुत्र माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर केक काट व कार्यक्रम में आये सभी लोगों का अभिवादन करते हुए सबको बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती बिशना देवी ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने भी मुख्यमंत्री के कुशल कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं एव मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सरिता राणा, जीवन सिंह धामी, रविन्द्र सिंह राणा, नंदन सिंह खड़ायत, सतीश गोयल, वरुण अग्रवाल, किशन सिंह, जिला महामंत्री रमेश जोशी, बिमला बिष्ट, मोहिनी पोखरिया, भवनी भण्डारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जीडी भट्ट सहित बड़ी संख्या में जनता, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री भुवन भट्ट एवं मनोज वाधवा ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री रमेश जोशी, नगर अध्यक्ष जीवन धामी, सतीश गोयल, वरुण अग्रवाल, अमित पांडे, हिमांशु बिष्ट, विमला बिष्ट, प्रकाश तिवारी, अनुपमा शर्मा, तारा देवी, गोपाल बोरा, जानकी गोस्वामी, सतीश भट्ट, विमला मुंडला और नीता सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शहर को स्वच्छ रखने और नशा मुक्ति अभियान को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प भी लिया गया। धावकों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने स्वच्छता एवं नशा मुक्ति का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस को समाज सेवा के रूप में मनाया।




