6 February 2026: ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए धैर्य, संतुलन और रणनीतिक फैसलों का है। वहीं, कुछ राशि के जातकों को आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

Spread the love

आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 का दिन? पढ़ें पूरा राशिफल…

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य बीतेगा। आपको मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों से सराहना प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बढ़ेगी। नए प्रोजेक्ट शुरू करने का अच्छा समय है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

आज का आपका दिन अच्छा बीतने वाला है। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

मिथुन राशि वालों का आज का दिन ठीक-ठाक बीतेगा। धन लाभ और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। स्मार्ट वर्किंग से कार्य समय से पहले पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आपका दिन मिला-जुला बीतेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। व्यापार में थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान दें। धैर्य रखें तो सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

सिंह राशि के जातकों का आज का सामान्य रहेगा। विचारों में स्पष्टता आएगी, लेकिन जल्दबाजी से गलतियां हो सकती हैं। टीमवर्क से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

कन्या राशि वालों का आज का दिन शानदार बीतने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। ऑफिस में लीडरशिप दिखाने का मौका मिलेगा। मूड स्विंग्स से फैसले प्रभावित हो सकते हैं। लव लाइफ रोमांचक होगी। खर्चों को थोड़ा कंट्रोल में रखें।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आपका आज का दिन मिला जुला बीतेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से फायदा संभव, लेकिन वित्तीय योजनाएं गुप्त रखें वरना कोई अनुचित लाभ उठा सकता है। स्वास्थ्य आपका सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज का आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार में किसी करीबी का स्वास्थ्य आपकी चिंता का विषय बन सकता है। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आज का दिन धैर्य के साथ गुजारें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

धनु राशि वालों का आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लंबे समय से अटका काम पूरा होने की संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर के साथ शानदार वक्त बिताएंगे।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आपका दिन उलझनों से भरा रह सकता है। बढ़ते खर्चों के चलते आप परेशान रहेंगे। आज के दिन किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। हर परिस्थिति में जीवनसाथी का साथ आपको मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को आज थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन इसके परिणाम में मिलते दिखेंगे। गुस्से पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत है, वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आपका दिन उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आप किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। आज के दिन आप दूसरों की बातों में न आएं।


Spread the love