उ त्तराखंड के हरिद्वार में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के डूंगरपुर इलाके में सुबह शौच के लिए गए शख्स पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इस हमले में शख्स का हाथ मगरमच्छ के जबड़े में आ गया।

Spread the love

मजबूत जबड़ों में फंसने के कारण मांस का बड़ा हिस्सा मगरमच्छ के मुंह में चला गया और शख्स के हाथ से खून ही खून बहने लगा। घायल शख्स की सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस को मौके पर बुलावाया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मगरमच्छ के इस हमले के बाद से पूरे इलाके के लोगों में डर का माहौल है।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट

मामला हरिद्वार के सुल्तानपुर क्षेत्र के डूंगरपुर गांव का है। यहां के रहने वाले सुरेश सुबह अपने गांव के पास स्थित तालाब पर शौच के लिए गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसके हाथ को अपने जबड़े में दबाकर तालाब में खींचने का प्रयास करने लगा। इस दौरान सुरेश ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे मगरमच्छ से छुड़ाया इस दौरान मगरमच्छ के जबड़े में फंसे हाथ को खींचने के दौरान वह गंभीर घायल हो गया। बाद में घायल अवस्था में परिजन उसे घर लाए। बाद में 108 एंबुलेंस बुलाकर उसे जहां अस्पताल भिजवाया गया।

दहशत में गांववाले

मगरमच्छ ने एक शख्स पर हमला किया लेकिन उसका खौफ पूरे इलाके में छा गया है। हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सेक्शन ऑफिसर संजय पंत ने बताया कि सूचना पर टीम ने मौके पहुंचकर मामले की जांच की है। मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, मगरमच्छ को पकड़ने के लिए अभी तक वन विभाग की कोई टीम नहीं पहुंची है। लोगों का कहना है कि मगरमच्छ के इस हमले से वो डरे हुए हैं।


Spread the love