
करीब 38 साल बाद एक बिना कपड़ों वाली महिला जंगल से बाहर निकलती दिखाई दी। बाद में पता चला कि ये तो वही बच्ची है, जो चार साल की उम्र में गायब हो गई थी। आइये जानते हैं भारत के मिजोरम में हुई इस अजीब घटना के बारे में।
बात है 1974 की, मिजोरम के दक्षिणी जिले सैहा के सुदूर गांव से एक चार साल की बच्ची गायब हो गई थी। ग्रामीणों के साथ मिलकर माता-पिता ने खूब तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अंत में लोगों ने मान लिया कि बच्ची जंगल में भटक गई और उसे खोज पाना संभव नहीं है। कुछ समय बाद लोगों ने इस बच्ची को मृत मान लिया।

गायब होने के करीब 38 साल बाद भारत के पड़ोसी देश म्यांमार के जंगल से एक की महिला बाहर निकलती दिखाई दी। ये महिला दिखने में एकदम अजीब थी पहली नजर में उसे देखकर लोग भयभीत भी हो गए। वो बिना कपड़ों के थी, उसके बाल लंबे थे, नाखून बड़े-बड़े थे। उसे कुछ लोगों ने पकड़ने की कोशिश की तो उसने हमला कर दिया। अंत में महिला को लकड़ी के बॉक्स में बंद कर दिया गया। कुछ दिन बाद वह फिर भाग गई। अब उसका सामना कई बार इंसानों से हो जाता था।
ये महिला 38 साल तक जंगल में रही . ४ की उम्र में मिजोरम से गायब हुई और म्यांमार में मिली . माना गया कि ये चीन भी गई थी. म्यांमार में कुछ लोगों ने इसे बिना कपड़ों के, गंदगी से सना हुआ पाया


