Rudrapur में पर्वतीय समाज समिति द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। बैठकी होली, गणेश वंदना और पारंपरिक गीत-नृत्यों ने समां बांध दिया। महिला-पुरुष, युवा और बच्चों की उत्साही भागीदारी से वातावरण रंग, संगीत और भाईचारे से सराबोर रहा। समारोह सांस्कृतिक एकता का सुंदर उदाहरण बना।

Spread the love

रुद्रपुर में पर्वतीय संस्कृति की अनुपम छटा, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब
रुद्रपुर।पर्वतीय समाज समिति (पंजीकृत) रुद्रपुर द्वारा आज भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं पारंपरिक गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में पर्वतीय संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली, जिसमें समाज के महिला-पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर समां बांध दिया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रही बैठकी होली, जिसे श्री कल्याण राम एवं समस्त सदस्यगण (महिला एवं पुरुष) द्वारा प्रस्तुत किया गया। मधुर स्वरों और पारंपरिक वाद्यों की संगति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। उपस्थित जनसमूह देर तक इस प्रस्तुति का आनंद लेता रहा।
समारोह का शुभारंभ श्रीमती पुष्पा शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा भव्य गणेश वंदना से हुआ, जिसने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की। इसके उपरांत बच्चों ने सुंदर गीतों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।
श्रीमती जानकी ओली जी ने “फूला हजारी को फूला” गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं, वहीं “ओ कान्हा जिद न करो” की प्रस्तुति ने भी दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
श्रीमती पुष्पा रावत एवं उनकी टीम ने “नथुली की डोरा” और “राजा दशरथ के तीर रंग डालो” जैसे पारंपरिक गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी।
कोमल, आराध्या, गोरा रावत, दिव्या बोरा, ट्विंकल जोशी, दीपा मनराल एवं राघव रौतेला ने भी अपने उत्कृष्ट कार्यक्रमों से समारोह की शोभा बढ़ाई।
श्रीमती कमलेश पाठक एवं उनकी टीम द्वारा “अवध पुरी होली खेलन आए मा अंजनी के लाल” की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
समारोह में समिति के अध्यक्ष श्री गिरीश चंद्र जोशी, महामंत्री श्री हीरा बल्लभ पांडेय, उपाध्यक्ष श्री इंद्र सिंह रौतेला, कोषाध्यक्ष श्री संजय अधिकारी, सचिव श्री मनोज पालीवाल, संयोजक श्री रमेश चंद्र ओली, अंबादत्त जोशी एवं श्री शिवपाल भाकुनी तथा संरक्षक श्री रमेश चंद जोशी, कल्याण सिंह परिहार एवं किशन सिंह बिष्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संगठन सचिव श्री आनंद सिंह कपकोटी, वीरेंद्र बिष्ट, प्रेम सिंह रावत, श्रीमती ममता नेगी, श्रीमती जानकी ओली, श्रीमती मंजू बिष्ट, श्रीमती कमलेश पाठक, श्रीमती पुष्पा रावत सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पूरा वातावरण रंग, संगीत और आपसी भाईचारे से ओतप्रोत रहा। पर्वतीय समाज समिति द्वारा आयोजित यह होली मिलन समारोह सांस्कृतिक एकता, परंपरा और सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर रुद्रपुर का मान बढ़ाया।


Spread the love