रम्पुरा श्री श्री शिव मंदिर में रामलीला का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया उद्घाटन

Spread the love

रुद्रपुर। रामपुरा स्थित श्री श्री शिव मंदिर चौरासी घंटा कमेटी की ओर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीला का शुभारंभ बड़े धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके अनुज संजय ठुकराल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा पूजा-अर्चना कर रामलीला मंचन का विधिवत उद्घाटन किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और नगरवासियों की भारी भीड़ ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

।✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जगदीश लाल ठुकराल ने की। आयोजकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि चौरासी घंटा कमेटी द्वारा रामलीला मंचन की परंपरा कई वर्षों से निरंतर चली आ रही है, जो समाज को सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम केवल धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि आदर्श पुरुष हैं, जिनके जीवन से सत्य, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और त्याग की प्रेरणा मिलती है।

ठुकराल ने कहा, “रामलीला केवल एक नाटक नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। आज जब समाज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब भगवान श्रीराम की लीला हमें धर्म के मार्ग पर अडिग रहने, अन्याय और अधर्म के खिलाफ डटकर खड़े होने की सीख देती है।”

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय ठुकराल, विजय वाजपेई, आनंद शर्मा, राजू गुप्ता और विक्की मुंजाल उपस्थित रहे। वहीं महंत पंडित नरेश चंद शर्मा, मंदिर कमेटी अध्यक्ष लालमन कोली, महामंत्री किशन कोली, कोषाध्यक्ष शंकर कोली सहित वासुदेव भगत, भगवान दास, चंद्रपाल कोली, राहुल कोली, विनोद कोली, महेश कोली सत्ता, जुगल किशोर कोली, राकेश कोली, सोनू कोली, धर्मेंद्र कोली, आशीष श्रीवास्तव, दिनेश कोली, रमेश कोली, राहुल आर्या, अमलेश कोली, रोशन लाल कोली, मनोज कोली, अरुण कोली, अर्जुन कोहली, अनिल कोली, शुभम कोली, राजेश कोली और अमित कोली समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी मौजूद रहे।


Spread the love