काशीपुर के न्याय पंचायत बांसखेड़ा खुर्द में लगा भव्य बहुद्देशीय शिविर, 1720 लोगों को मिला लाभ

Spread the love

काशीपुर, 29 जनवरी 2026 (सू.वि.)
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत गुरुवार को काशीपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत बांसखेड़ा के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बांसखेड़ा खुर्द में भव्य बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने की।

काशीपुर के न्याय पंचायत बांसखेड़ा खुर्द में लगा भव्य बहुद्देशीय शिविर, 1720 लोगों को मिला लाभ

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
https://hindustanglobaltimes.com/uttarakhand/a-grand-multi-purpose-camp-was-organized-in-nyay-panchayat-banskheda-khurd-of-kashipur-1720-people-got-benefit/


शिविर में मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट एवं काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक न्याय पंचायत में इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि सरकार स्वयं जनता के द्वार जाकर उनकी समस्याएं सुने और मौके पर ही समाधान कर सके। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिससे लोगों को विभागीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।
मुख्य अतिथियों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्ति तक शत-प्रतिशत पहुंचाया जाए। उन्होंने इस अभियान को धामी सरकार की एक महत्वपूर्ण और प्रभावी पहल बताते हुए जनता से अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर लाभार्थियों को चेक, टूल किट, कंबल, प्रमाणपत्र आदि का वितरण भी किया गया।
शिविर में 25 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौके पर ही आवेदन प्राप्त कर पंजीकरण किया और अनेक पात्र लाभार्थियों को तत्काल लाभान्वित किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं। बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया।
शिविर के माध्यम से कुल 1720 लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 682 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 34 एक्स-रे शामिल रहे। आयुर्वेद विभाग ने 80 तथा होम्योपैथी विभाग ने 110 लोगों की जांच कर दवाएं वितरित कीं।
शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 76 समस्याएं/मांगें पंजीकृत की गईं, जिनमें से 41 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विभागीय उपलब्धियों में सहकारिता विभाग द्वारा 3 व्यक्तियों एवं 3 स्वयं सहायता समूहों को कैश क्रेडिट लिमिट के अंतर्गत 7.80 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त 26 आधार कार्ड अपडेशन/नवीन निर्माण, 19 आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र, 54 दाखिल-खारिज नकल, 6 परिवार रजिस्टर नकल, 3 जन्म प्रमाणपत्र, 10 पेंशन आवेदन, 22 दिव्यांग प्रमाणपत्र आवेदन प्राप्त किए गए।
कृषि विभाग द्वारा 11 एवं बाल विकास विभाग द्वारा 12 महिलाओं की गोदभराई, 2 बच्चों का अन्नप्राशन, 10 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, 5 पीएम मातृ वंदन योजना के आवेदन किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 9 पेंशन, 4 दिव्यांग बस पास जारी किए गए। शिक्षा विभाग द्वारा 6 बालिकाओं को साइकिल चेक एवं 3 छात्राओं को स्कूल ड्रेस वितरित की गई।
यूपीसीएल द्वारा 12 प्रकरणों का निस्तारण, पूर्ति विभाग द्वारा 27 ई-केवाईसी एवं 28 राशन कार्ड ऑनलाइन किए गए। श्रम विभाग द्वारा 60 लोगों को टूल किट, कंबल व छाता वितरित किए गए, 12 श्रमिकों का पंजीकरण, 6 ई-श्रम कार्ड एवं 1 श्रम योगी मानधन योजना का लाभ दिया गया। सेवायोजन विभाग द्वारा 14, सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 22, पशुपालन विभाग द्वारा 145, उद्यान विभाग द्वारा 8, डेयरी विभाग द्वारा 118 तथा गन्ना विभाग द्वारा 44 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
खंड विकास अधिकारी ने विकसित भारत योजना के नवीन प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।
शिविर में ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार, नोडल अधिकारी/एआरटीओ संदीप वर्मा, तहसीलदार पंकज चंदोला, खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदिता तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित


Spread the love