

कार गुरुग्राम के सलमान नाम पर रजिस्टर्ड है. हालांकि सलमान का कहना है कि उसने कार को बेच दिया था. जांच में सामने आया है कि इस कार को कई बार खरीदा और बेचा गया है. अब इस कार को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
तीन घंटे पार्किंग में ही रही कार
दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पता चला कि यह कार लाल किला के पास स्थिति पार्किंग में 3:19 पर दाखिल हुई थी. करीब तीन घंटे तक यह कार पार्किंग में ही खड़ी रही और फिर तीन घंटे बाद फिर 6:48 मिनट पर गाड़ी पार्किंग से बाहर निकली. जिस वक्त यह कार पार्किंग से बाहर निकली, उस वक्त लाल किले के पास बहुत भीड़ थी.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पार्किंग से कार के निकलने के महज 4 मिनट बाद ही इसमें ब्लास्ट हो गया और इसकी चपेट में कई गाड़ियां आ गईं. धमाके और उसके बाद आग लगने से स्थिति भयावह हो गई. धमाके और आग की चपेट में आने के कारण लगभग आठ गाड़ियां जलकर राख हो गईं.
अमित शाह ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हमारी एजेंसियां जल्द ही विस्फोट के कारणों का पता लगा लेंगी और एफएसएल की सबसे वरिष्ठ टीम भी पहुंच गई है. विस्फोट की खबर मिलते ही मुझे प्रधानमंत्री का फोन आया. प्रारंभिक जानकारी लेने के बाद, मैंने प्रधानमंत्री को भी जानकारी दी. मैं घटनास्थल का दौरा करने के लिए जा रहा हूं और कल सुबह गृह मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम के साथ बैठक करूंगा.
इस धमाके में 10 लोगों की मौक हो गई जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। ये धमाका हुंडई i20 कार में हुआ। यह घटना शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट पर हुई। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। कई कार और लोगों के चिथड़े तक उड़ गए।
i20 में तीन सवार, मौके से मिली गोली
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोट धीमी गति से चलती हुई उस कार में हुआ जो लाल बत्ती पर रुकी थी। धमाका इतना शक्तिशाली था कि कार के परखच्चे उड़ गए और आस-पास खड़ी अन्य गाड़ियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी के मुताबिक कार में तीन लोग सवार थे, जिनकी पहचान और मंशा अभी स्पष्ट नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच के दौरान, घटनास्थल से एक गोली भी बरामद हुई है।गोली की बरामदगी के बाद से आतंकी साज़िश का शक गहरा गया है।
जांच में सामने आय़ा है कि जिस गाड़ी में धमाका हुआ, वह हरियाणा नंबर की थी और नदीम नाम पर रजिस्टर्ड थी।
जांच में जुटी NIA, NSG और FSL की टीमें
घटना की गंभीरता को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। कुछ ही देर में NIA (राष्ट्रीय जाँच एजेंसी), NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) की विशेष टीमें, और FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) के विशेषज्ञ मौके पर पहुंची हैं और हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं।
मेट्रो स्टेशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने दिल्ली मेट्रो, लाल किला, सरकारी भवनों और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे सहित अपने नियंत्रण वाले सभी प्रतिष्ठानों पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। सीआईएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, “घटना के बाद से सुरक्षा के सभी स्तरों की बारीकी से निगरानी की जा रही है। सभी यूनिटों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और अतिरिक्त बलों को स्टैंडबाय पर रखा गया है।”
पूरे उत्तर भारत में हाई अलर्ट
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार सहित कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। भीड़-भाड़ वाले बाजारों, मेट्रो स्टेशनों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। लाल किला क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए, मंगलवार को एहतियातन चांदनी चौक मार्केट बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा?
दिल्ली में लाल किले के सामने सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि घटना की हर एंगल से जांच की जाएगी। शाह ने विस्फोट पर सरकार की तरफ से दिए पहले बयान में कहा, हम सभी संभावनाओं को तलाश रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर इसकी गहन जांच की जाएगी। सभी विकल्पों की तुरंत जांच करके जांच के नतीजे जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि विस्फोट एक आई20 कार में हुआ। प्राथमिक सूचना के अनुसार, कुछ लोग हताहत भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि 10 मिनट के अंदर स्पेशल सेल की एक टीम मौके पर पहुंच गयी। एनएसजी और एनआईए की टीम एफएसएल के साथ जांच शुरू कर चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दे दिये गये हैं।




