पंतनगर, 1 जून 2025 — भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी पंतनगर मंडल की ओर से रविवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा इंदिरा कॉलोनी से आरंभ होकर टा कॉलोनी, छोटी मार्केट होते हुए शिवाजी पार्क में सम्पन्न हुई।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने किया। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिकों, युवाओं और वरिष्ठ नेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने इस अवसर पर कहा,“ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अडिग संकल्प का प्रतीक है। इस विजय पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए। यह यात्रा हमारे वीर जवानों को सम्मान देने का एक माध्यम है, जिनके बलिदान से ही भारत सुरक्षित है।”


वहीं, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने कहा,“हमारे जवानों ने देश की रक्षा के लिए जो बलिदान दिए हैं, वे कभी भुलाए नहीं जा सकते। ऑपरेशन सिंदूर ने यह सिद्ध कर दिया कि हमारी सेना हर चुनौती का डटकर सामना करने में सक्षम है। इस गर्व के क्षण में हर नागरिक को राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का स्मरण करना चाहिए।”
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
पूर्व मंडल अध्यक्ष दीप नारायण यादव, मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, शक्ति केंद्र संयोजक लक्ष्मी डिमरी, महामंत्री टीकम कोरंगा, आशीष ढाडा, अशोक गुप्ता, जेपी श्रीवास्तव, हरीश भट्ट, गिरीश जोशी, मन्ना देवी, मन्ना कश्यप, कैलाश शर्मा, राजेन्द्र भट्ट, सचिन शर्मा, गंगा पपोला, संजय सिंह, सभासद गोपाल जोशी, राधे प्रसाद, हरि कुमार, नंदू पखवाल, गौरव, सागर, विश्वजीत, धीरु समेत सैकड़ों कार्यकर्ता।इस तिरंगा यात्रा ने न केवल राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया, बल्कि स्थानीय स्तर पर लोगों को सेना के त्याग और समर्पण के प्रति जागरूक भी किया।

