

आरोपियों ने सलीम के पेट में चाकू घोंपा और गले पर भी चाकू से हमला किया। इसके बाद आरोपी दफ्तर से भाग निकले। हमले के बाद सलीम को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
पीड़ित सलीम की उम्र 50 साल है। वह अपने यूट्यूब चैनल पर इस्लाम धर्म की कुरीतियों के बारे में बातें करते थे। कई बार सलीम न्यूज चैनलों की डिबेट में भी जाकर इस्लाम धर्म की बुराइयों पर चर्चा करते थे। जानकारी के मुताबिक, सलीम ने इस्लाम धर्म छोड़ दिया था, जिसके चलते कई लोग उनके दुश्मन बन गए थे। कई लोग यह कयास लगा रहे है कि इस अपराध को कट्टरपंथियों ने अंजाम दिया है। इस घटना का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इस घटना के बाद पुलिस थाने में दर्ज शिकायत करा दिया गया है।
कैसे हुआ हमला?
परिजन के मुताबिक, बाइक पर सवार होकर दो शख्स दफ्तर में घुसे थे। दोनों आरोपियों ने हेलमेट पहना हुआ था। उन्होंने सलीम के गले और पेट पर चाकू से हमला किया। हमला करने के तुरंत बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। दफ्तर के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। दफ्तर के आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह सलीम अपने दफ्तर आए थे और कुछ जरूरी काम कर रहे थे। उसी दौरान उन पर अचानक हमला कर दिया गया।
हमलावरों की तलाश
पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। हालांकि, हमलावरों ने हेलमेट पहना हुआ था, जिसकी वजह से सीसीटीवी फुटेज में उनकी शक्ल साफ नजर नहीं आ रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।
इस घटना के बाद सलीम के घरवाले बेहद दुखी हैं। सलीम की पत्नी अफसाना और बेटे उस्मान का रो-रोकर बुरा हाल है। साथ ही, सलीम के यूट्यूब वीडियो देखने वाले लोग भी इस घटना से आहत हैं।




