
जिससे शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
शुक्रादित्य राजयोग का धनु राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आप कई सोर्स से धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में बड़ी डील होने से तगड़ा फायदा होगा। व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए यह समय विस्तार और लाभ का है. नए कॉन्ट्रैक्ट और सौदे मिलने की संभावना है। साथ ही आपको अचानक धनलाभ के योग बनेंगे। वहीं आपको संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्रादित्य राजयोग का बनना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी कार्यशैली को सुधारने का मौका मिलेगा। त्मविश्वास में वृद्धि होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. लंबे समय से कोई काम रूका हुआ है तो वह संपन्न होगा। साथ ही इस दौरान आपके माता और ससुरालनीजनों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
शुक्रादित्य राजयोग बनने से मकर राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को इस समय नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए यह समय विस्तार और लाभ का है। साथ ही आपके पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।
:मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलसिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलतुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलधनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल✧ धार्मिक और अध्यात्मिक


