वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी। यह पर्व नौ दिवसीय होता है। इस दौरान रोजाना मां दुर्गा और उनके नौ विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है।

Spread the love

साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। बड़ी संख्या में साधक नवरात्र के दौरान कठिन साधना करते हैं।

ज्योतिषियों की मानें तो दशकों बाद शारदीय नवरात्र पर अद्भुत संयोग बन रहा है। यह संयोग साल 1941 के समान है। इस साल की शारदीय नवरात्र की तिथि और योग और घटस्थापना हेतु पूजा का समय लगभग समान है। इन योग में देवी मां दुर्गा की पूजा करने से दोगुना फल मिलेगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

शारदीय नवरात्र शुभ मुहूर्त (Shardiya Navratri 2025 Start Date)

वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 22 सितंबर को देर रात 01 बजकर 23 मिनट पर आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत होगी और 23 सितंबर को देर रात 02 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मान है। इसके लिए 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। इस दिन घटस्थापना कर देवी मां दुर्गा की पूजा की जाएगी।

घटस्थापना समय (Ghatasthapana Shubh Muhurat)

22 सितंबर को घटस्थापना के लिए शुभ समय प्रातः काल (सुबह) 06 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक है। इसके बाद अभिजीत मुहूर्त में 11 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक घटस्थापना मुहूर्त है। साधक अपनी सुविधा अनुसार समय पर कलश स्थापना कर देवी मां दुर्गा की पूजा कर सकते हैं।

साल 1941 का पंचांग

वैदिक पंचांग गणना के अनुसार, साल 1941 में सोमवार 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई थी। इस दिन प्रतिपदा तिथि का संयोग सुबह 07 बजकर 21 मिनट तक था। वहीं, प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 सितंबर को सुबह 10 बजकर 08 मिनट पर हुई थी। साल 2025 में घटस्थापना के दिन ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है।

ब्रह्म योग का संयोग 21 सितंबर 1941 को रात 10 बजकर 50 मिनट तक था। घटस्थापना समय सुबह 05 बजकर 34 से लेकर सुबह 07 बजकर 21 मिनट तक था। वहीं, बालव करण संयोग बने थे। कुल मिलाकर कहें तो 84 साल बाद शारदीय नवरात्र पर कई समान संयोग बन रहे हैं।

मीन राशि के लोगों के आर्थिक सुख में प्रगति हो सकती है। मकर राशि के लोग हनुमान जी की पूजा करते रहें। पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल यहां-

साप्ताहिक राशिफल 22 सितम्बर से 28 सितम्बर 2025 तक-

मेष
इस सप्ताह के प्रथम 03 दिन जाँब में प्रोमोशन के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। व्यवसाय में प्रगति के रास्ते भी बनेंगे। कर्क व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरूवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

वृष
इस सप्ताह का फल बुधवार के बाद जाँब व व्यवसाय के लिए सुखद है। सूर्य छात्रों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करते रहें। प्रतिदिन तिल का दान करें।

मिथुन
राशि स्वामी बुध बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को सफलता देंगे। व्यवसाय में आपके लिए यह सप्ताह मध्यम फल देने वाला है। शुक्र व बुध शुभ फलदायी है। मंगलवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग यात्रा हो सकती है।नीला व हरा रंग शुभ है। गुरुवार के बाद व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन उड़द का दान करें।

कर्क
इस वीक सूर्य व बुध गोचर से परिवार में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा व उसके मित्र ग्रह मङ्गल के बीज मंत्र का जप करें व शिव उपासना करते रहें।नारंगी व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सात प्रकार के अन्न का दान करें।

सिंह
इस सप्ताह सोमवार के बाद व्यवसाय में विशेष प्रगति है। शुक्रवार के बाद धन के व्यय के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर मंगलवार के बाद शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।इस सप्ताह छात्र सफल रहेंगे।तुलसी का पेड़ लगाएं।

कन्या
यह सप्ताह छात्रों के लिए बहुत बेहतर रहेगा। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व माता की एक परिक्रमा कर उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें।गुरुवार के बाद धन का आगमन होगा। जाँब में प्रगति की संभावना है। शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

तुला
जाँब चेंज का प्रयास कर रहे हैं।इस सप्ताह बिजनेस व जाँब को लेकर खुश रहेंगे। मित्र व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है।किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

वृश्चिक
मङ्गल राशि स्वामी होकर व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति कराएगा। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह गुरुवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। बिजनेस में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। उड़द का दान करते रहें।

धनु
धार्मिक यात्रा करेंगे। गुरु व शनि स्टूडेंट्स को विशेष लाभ दे सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। बुधवार के बाद पॉलिटिक्स में विशेष लाभ का संयोग है। पीला व नारंगी रंग शुभ है।गुरुवार की अन्न का दान करें।

मकर
बुधवार के बाद बिजनेस में प्रोग्रेस करेंगे। आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जाँब करने वाले उन्नति करेंगे।हरा व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन शनि के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें।

कुम्भ
जाँब परिवर्तन के प्रयास में है।स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।गुरु छात्रों को लाभान्वित कर रहा है।गाय को पालक खिलाते रहें।

मीन
बिजनेस अब प्रोग्रेस में है। इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा शुभ रहेंगे।जाँब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी।सूर्य का शुक्र का गोचर बहुत ही उत्तम फलदायी है। छात्र लाभान्वित होंगे। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। आर्थिक सुख में प्रगति हो सकती है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी मंदिर में उनकी 03 परिक्रमा करें।


Spread the love