एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में नाम आने के कारण सुर्खियों में हैं। कानूनी और आर्थिक परेशानियों के चलते वे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और करीब 25 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में उन्हें तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था।

Spread the love

आखिरकार उन्होंने ऑफिसर्स के सामने सरेंडर कर दिया। हाल ही में आई एक खबर के अनुसार, अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने से ठीक पहले एक्टर ने भावुक बयान दिया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

न्यूज एक्स के अनुसार, राजपाल यादव ने स्थिति के बारे में बात करते हुए कहा, ‘सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। और कोई उपाय नहीं दिखता… सर, यहां हम सब अकेले हैं। मुझे इस संकट से खुद ही निपटना होगा।’

क्या है चेक बाउंस मामला?जो लोग इस मामले से अनजान हैं, उन्हें बता दें कि यह कानूनी लड़ाई 2010 से शुरू हुई थी, जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई, जिससे राजपाल यादव को भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा और कर्ज चुकाने में कठिनाई हुई।

राजपाल यादव को सुनाई गई सजानतीजतन, एक्टर द्वारा जारी किए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके कारण कानूनी कार्रवाई शुरू हुई। अप्रैल 2018 में, मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी को धारा 138 के तहत दोषी पाया और उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई। हालांकि अभिनेता ने फैसले को चुनौती दी और कई अपीलों के जरिए राहत की मांग की, लेकिन मामला वर्षों तक चलता रहा और बकाया राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई।

कोर्ट ने दिया सरेंडर करने का निर्देशइस दौरान राजपाल यादव कर्ज का कुछ हिस्सा चुकाने में कामयाब रहे, जिसमें 2025 में चुकाए गए 75 लाख रुपये भी शामिल थे। हालांकि, बार-बार देरी और समय सीमा चूकने के कारण अदालत ने मामले को सुलझाने में उनकी ‘गंभीरता की कमी’ को देखते हुए उनकी मंशा पर सवाल उठाया। 4 फरवरी, 2026 को न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने पैसों की व्यवस्था करने के लिए एक हफ्ते का समय बढ़ाने के एक्टर के अंतिम अनुरोध को खारिज कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि प्रसिद्धि की परवाह किए बिना बार-बार नरमी नहीं बरती जा सकती और राजपाल याजव को बिना देरी किए सरेंडर करने का निर्देश दिया।


Spread the love