उत्तराखंड में बीते रविवार को वर्षा और बर्फबारी के बाद प्रदेश का मौसम सोमवार को फिर शुष्क रहा।

Spread the love

मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, आज मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों (2800 मीटर और उससे ऊपर) में हिमपात की संभावना बनी हुई है।

सोमवार को सुबह से ही देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही धूप खिली रही। जिससे दिन में तपिश महसूस की गई। जबकि रविवार को दून में हल्की से मध्यम वर्षा के तीन से चार दौर हुए। देर रात भी बूंदाबांदी दर्ज की गई।

पहाड़ों पर हिमपात के बाद धूप खिलने से पर्यटन गतिविधियां बढ़ गईं। चकराता समेत तमाम हिल स्टेशन पर पर्यटकों ने बर्फ में अठखेलियां कीं। इसके साथ ही शाम को भी पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने लगे।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।

राज्य के शेष पर्वतीय क्षेत्रों में भी बहुत हल्की से हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों के मौसम की बात करें तो हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जनपदों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चल सकती है।

विभिन्न शहरों का तापमानशहरअधिकतमन्यूनतमदेहरादून24.011.0ऊधम सिंह नगर24.07.6मुक्तेश्वर12.53.2नई टिहरी14.62.3🌥 मौसम अपडेट

साथ ही 2800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना भी है।

देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरा छाने के आसार हैं, जिसमें 4 फरवरी से बढ़ोतरी हो सकती है।

देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट है, जबकि अन्य पर्वतीय जनपदों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। उधर औली में बर्फबारी के बाद से स्कीईंग खिलाड़ियों का उत्साह बना हुआ है। नेशनल विंटर गेम्स की तिथि भी घोषित कर दी गई है। औली में 12 से 16 फरवरी तक नेशनल स्कीईंग गेम्स होंगे इसके बाद से देश भर के स्की खिलाड़ियों में उत्साह है।

वहीं केदारनाथ में इन दिनों 3 फीट तक बर्फ जमा है। धाम का तापमान माइनस 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ऐसे में जहां पुलिस बल और आईटीबीपी के जवान दिन रात मंदिर की सुरक्षा में मुस्तैद है तो वहीं उनके साथ पांच कुत्‍ते भी सुरक्षा व्यवस्था बनाने में सहयोग कर रहे हैं।

यह सभी मंदिर के आसपास ही रहने वाले कुत्‍ते हैं लेकिन इन दोनों जवानों के साथ मंदिर क्षेत्र में तैनात हैं और जवानों के साथ-साथ गश्त भी करते रहते हैं। ऐसे मौसम और विषम परिस्थितियों में भी यह पांचों कुत्‍ते जवानों का पूरा साथ दे रहे हैं तो वहीं सुरक्षा बल द्वारा इनके खाने-पीने और रहने की भी व्यवस्था की जा रही है। ठंड से बचाव पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है।


Spread the love