ह रिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी। साथ ही धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।

Spread the love

घटना के बाद से आरोपी फरार है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सिडकुल की कंपनी में काम करती है।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

उसके पति का निधन हो चुका है। सहदेवपुर निवासी रजत पुत्र सतपाल उसे परेशान करता था। बीते रविवार दोपहर पीड़िता बाजार गई थी। इसी दौरान रजत उसे किसी बहाने अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। एसओ मनोहर भंडारी ने बताया कि आरोपी को तलाश किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से कई जगहों पर दबिश दी जा रही है।

एम्स में भर्ती दुष्कर्म पीड़ित महिला की हालत नाजुक

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र की थ दुष्कर्म पीड़ित महिला पिछले दो दिन से एम्स में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि अभी तक वह बोलने की स्थिति में नहीं है जिससे घटना के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सके। पुलिस भी महिला के होश में आने और बयान देने का इंतजार कर रही है।

हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोप की तलाश तेज कर दी है। बताया गया कि आरोपी ने बेरहमी से मिहला की आंखों में मिर्च झोंककर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं लोहे की रॉड से सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। किसी तरह महिला के अचेतावस्था में चिल्लाने पर आसपास के लोगों को इसका पता चला। इसके बाद किसी व्यक्ति ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

महिला के भाई ने सिडकुल पुलिस को बताया कि आरोपी सहदेवपुर निवासी रजत काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। कई बार उसके परिवार से बात की गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। एसओ मनोहर भंडारी ने बताया कि पीड़िता के पति का पहले ही निधन हो गया था। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Spread the love