

पाकिस्तान ने ईरान को ये सेंट्रीफ्यूज 600 से 900 की संख्या में दिए हैं। पाकिस्तान ने ये सेंट्रीफ्यूज 1990 से 2000 के बीच दिए थे।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
उच्च सीमा तक शोधित (90 प्रतिशत) यूरेनियम से परमाणु बम बनाया जाता है। लेकिन इससे थोड़ा कम शोधित यूरेनियम भी महाविनाश का कारण बन सकता है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के पास 60 प्रतिशत तक शोधित करीब 450 किलोग्राम यूरेनियम होने की जानकारी दी है। इसी शोधित यूरेनियम को ईरान से लेने की कोशिश में अमेरिका है।
विशेष साक्षात्कार में पेप ने कहा, 2002 में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर विश्व में ज्यादा चिंता नहीं थी और न ही कार्रवाई के लिए आज जैसे आधुनिक उपाय थे। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर जब आशंकाएं पैदा हुईं तो अमेरिका और इजरायल ने वहां पर हजारों की संख्या में अपने खुफिया एजेंट तैनात किए लेकिन वे ईरानी कोशिश को पटरी से नहीं उतार पाए। ईरान का परमाणु कार्यक्रम अभी जारी है।
2002 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने दुनिया के तीन देशों- उत्तर कोरिया, ईरान और इराक को दुष्ट राष्ट्र कहा था। बुश प्रशासन ने इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की थी लेकिन ईरान को छोड़ दिया था। अगर उस समय अमेरिका ने थोड़ी और सक्रियता दिखाई होती तो आज पश्चिम एशिया की स्थिति अलग होती। पेप शिकागो विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर हैं।
ट्रंप को छोड़ना पड़ सकता है पद
व्हाइट हाउस के पूर्व सलाहकार पेप ने कहा, ईरान से युद्ध के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की अति सक्रियता उन पर भारी पड़ सकती है। उन्हें राष्ट्रपति पद छोड़ना पड़ सकता है।




