म्यूजिक डांस और मस्ती के बीच गोवा के क्लब में भड़की जिंगारी ने 25 लोगों की जिंदगी छीन ली। भीषण हादसा गोवा के अलावा दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड समेत देशभर के कई परिवारों को कभी नहीं भरने वाला जख्म दे गया।

Spread the love

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में उत्तराखंड के 8 लोगों की मौत ,गोवा में हुए heartbreaking अग्निकांड में उत्तराखंड के आठ लोगों ने अपनी जान गवाँई है। मृतकों की सूची इस प्रकार है:होटल स्टाफ के रूप में कार्यरत युवा

  • श्री जितेन्द्र (पुत्र स्वर्गीय संता सिंह), निवासी टिहरी गढ़वाल
  • श्री सतीश (पुत्र सुरेन्द्र सिंह राणा), निवासी टिहरी गढ़वाल
  • श्री मनीष (पुत्र कृष्ण सिंह महर), निवासी चम्पावत
  • श्री सुमित नेगी
  • श्री सुरेन्द्र (पुत्र अमर सिंह), निवासी पिथौरागढ़ पर्यटक के रूप में गोवा आए परिवारजन
  • श्रीमती सरोज जोशी, मूल निवासी उत्तराखंड
  • श्रीमती अनिता जोशी, मूल निवासी उत्तराखंड
  • श्रीमती कमला जोशी, निवासी करौल नगर (दिल्ली), मूल निवासी उत्तराखंड इस दुखद हादसे से उत्तराखंड के तीन जिलों टिहरी गढ़वाल, चम्पावत और पिथौरागढ़ के परिवार गहरे शोक में डूब गए हैं।

दिल्ली-गाजियाबाद के एक परिवार के भी चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी को बचाने के बाद तीन सालियों को निकालने के लिए अंदर गए विनोद जोशी उनके साथ ही अग्निकांड का शिकार हो गए।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

अपनी तीन बहनों और पति के साथ 4 दिसंबर को गोवा गईं भावना जोशी की जिंदगी कुछ ही मिनटों में पूरी तरह तबाह हो गई। उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में शनिवार देर रात जब आग लगी तो उसमें भावना जोशी पति और तीन बहनों के साथ मौजूद थीं। डांस के बीच हुई आतिशबाजी से जैसे ही क्लब में आग भड़की, अफरा-तफरी मच गई।

लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। विनोद कुमार ने किसी तरह अपनी पत्नी भावना को मेन गेट से बाहर धक्का देकर उनकी जिंदगी बचा ली। धुएं की वजह आंखों में जलन और खांसते हुए किसी तरह भावना ने खुद को संभाला ही था कि पति उनकी तीन बहनों को बचाने के लिए दोबारा अंदर चले गए। अंदर भावना की तीन बहनें अनिता, सोरज और कमला फंसी थीं। लेकिन विनोद ना तो उनकी जिंदगी बचा सके और ना ही खुद बचकर निकल सके। विनोद पत्नी के साथ गाजियाबाद में रहते थे जबकि उनकी सालियां दिल्ली की रहने वाली थीं।

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में मारे गए सभी 25 पीड़ितों की पहचान कर ली गई है, जिनमें 20 कर्मचारी और पांच पर्यटक शामिल हैं। सरोज जोशी, अनीता जोशी, कमला जोशी और विनोद कुमार की पहचान भावना ने की। इस घटना में मारे गए एक अन्य पर्यटक की पहचान कर्नाटक के इशाक के रूप में हुई है। मृतकों में से 20 नाइटक्लब के कर्मचारी थे, जिनमें उत्तराखंड के 8, नेपाल के 3, झारखंड और असम के तीन-तीन, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के दो-1 और पश्चिम बंगाल का एक व्यक्ति शामिल है।


Spread the love