

इजरायल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने इस ऐतिहासिक कामयाबी की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मानव रहित विमानों के दौर में किसी इंसान द्वारा संचालित फाइटर जेट को F-35 द्वारा मार गिराए जाने की दुनिया की पहली घटना है.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
तेहरान की घेराबंदी और हवाई वर्चस्व
ईरान की राजधानी तेहरान और उसके आसपास के इलाकों में पिछले पांच दिनों से इजरायल और अमेरिका की संयुक्त बमबारी जारी है. शनिवार से शुरू हुए इस महायुद्ध में अब तक की सबसे बड़ी खबर ईरानी सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत और कई शीर्ष नेताओं की हत्या है. इस भारी दबाव के बीच ईरान ने भी मिसाइलों से जवाबी प्रहार किए हैं जिसके जवाब में इजरायल ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह एक्टिवेट कर दिया है.
बुधवार को IDF ने तेहरान में स्थित ईरानी के बासिज (Basij) और इंटरनल सिक्योरिटी कमांड सेंटर पर घातक हमले किए. इजरायल का दावा है कि इन केंद्रों का इस्तेमाल ईरानी पूरे देश पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए करता था जिन्हें अब पूरी तरह तबाह कर दिया गया है.
F-35I बनाम YAK-130: तकनीक का शक्ति प्रदर्शन
अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित F-35 अडीर को दुनिया का सबसे उन्नत स्टील्थ फाइटर जेट माना जाता है. इजरायल इस तकनीक का इस्तेमाल अपनी सुरक्षा के लिए लंबे समय से कर रहा है. दूसरी ओर ईरान का YAK-130 रूस निर्मित एक सबसोनिक दो सीटों वाला एडवांस्ड जेट ट्रेनर और हल्का लड़ाकू विमान है. हालांकि YAK-130 एक आधुनिक ट्रेनर है लेकिन स्टील्थ तकनीक से लैस F-35 के सामने इसकी डॉगफाइट ने तकनीक के भारी अंतर को स्पष्ट कर दिया है.




