मेष आर्थिक दृष्टि से मित्रों या संपर्कों के माध्यम से लाभ के संकेत हैं, कोई भी निर्णय लेने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें। सोच-समझकर किए गए निवेश या योजनाएं अधिक फलदायक साबित होंगी।

Spread the love

वृषभ
कार्यस्थल पर सराहा जाएगा, भले ही महसूस ना हो लेकिन सहयोग सभी के दिमाग में रहेगा। रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, जिससे आप अकेले रहना पसंद करेंगे। किसी बात को लेकर असहमति हो तो उसे समय के साथ सुलझने दें।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)

मिथुन
आर्थिक रूप से संतुलित रहने वाले हैं, परंतु अचानक कोई खर्च या जोखिम लेने की इच्छा जाग सकती है। किसी भी नए निवेश या खरीदारी से पहले संयम से सोचें। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की स्वतंत्रता और दूरदर्शिता उभरकर सामने आ सकती है।

कर्क
रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस होगी, जैसे अपनी भावनाएँ ठीक से व्यक्त नहीं कर पा रहे हों। अपने और अपनों के प्रति धैर्य रखें, क्योंकि संवाद में सहजता की कमी रह सकती है। हल्की थकान या तनाव महसूस हो सकता है।

सिंह
दिन के अंत में आत्मचिंतन के लिए समय निकालें और खुद पर अनावश्यक दबाव न डालें। धीरे-धीरे आगे बढ़ना भी आपको सही दिशा में ले जाएगा, इस विश्वास को बनाए रखें।

कन्या
कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता और नई सोच से लाभ होगा, परंतु ध्यान भटक सकता है, इसलिए एक समय में एक ही काम पर फोकस करें। विचारों को सही दिशा देने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। शारीरिक रूप से, लो फील कर सकते हैं।

तुला
आर्थिक मामलों में उम्मीद की किरण दिखेगी, लेकिन कोई भी निर्णय लेने से पहले तथ्यों की जांच अवश्य करें। निवेश या खरीदारी के समय संयम और सतर्कता जरूरी है। सलाह है कि अपने विचारों को ईमानदारी से साझा करने का प्रयास करें।

वृश्चिक
थोड़ी दूरी या असमंजस की स्थिति बन सकती है। संवाद में स्पष्टता रखें और सामने वाले की बात ध्यान से सुनें, इससे गलतफहमी दूर होगी। नई योजनाओं को लागू करने के लिए आज का दिन अच्छा है।

धनु
खुद को थकान से बचाने के लिए बीच-बीच में आराम जरूर करें। कार्यक्षत्र पर आपके प्रयासों को पहचाना जाएगा। दिन के अंत में आत्मचिंतन करें और धैर्य के साथ अपने उत्साह को संतुलित रखें। आज जिज्ञासा के साथ-साथ संयम भी जरूरी है।

मकर
मन में हल्की बेचैनी महसूस हो सकती है, जो लोग कुछ नया शुरू करना चाह रहे हैं, उसके लिए अच्छा समय है। आज आपकी भावनाएँ थोड़ी असंतुलित भी महसूस हो सकती हैं।

कुंभ
कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकता होगी। बड़े कार्य शुरू करने के बजाय, अधूरे काम पूरे करने और संयम रखने में ही भलाई है। आप अपने विचारों को नई शुरुआत की ओर बढ़ते हुए देख सकते हैं।

मीन
मन में कुछ नया करने की चाह जाग सकती है, लेकिन साथ ही हल्की बेचैनी भी महसूस हो सकती है। शाम होते-होते आप अपने भविष्य और प्राथमिकताओं के बारे में आत्मचिंतन कर सकते हैं।


Spread the love