

रुद्रपुर/नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुलाटी को पत्रकार प्रेस महासंघ का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके इस मनोनयन पर प्रदेश भर के पत्रकारों में खुशी की लहर है और अनेक पत्रकारों व सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
जानकारी के अनुसार, अशोक गुलाटी ने हाल ही में अपने साथियों के साथ पत्रकार प्रेस परिषद से अलग होकर पत्रकारों के हितों के लिए नई दिशा में काम करने का निर्णय लिया था। उनके लंबे पत्रकारिता अनुभव, सक्रियता और पत्रकारों के अधिकारों के लिए किए जा रहे लगातार प्रयासों को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
पत्रकार प्रेस महासंघ के नेशनल सेक्रेट्री सर्वेन्द्र चौहान और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आनन्द विक्रम सिंह की सहमति से केंद्रीय कार्यालय प्रभारी जयंत दत्त ने देर रात अशोक गुलाटी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनयन की औपचारिक घोषणा की।
अशोक गुलाटी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ पत्रकार परमपाल सुखीजा, जगदीश चन्द्र, उर्वा दत्त भट्ट, नरेन्द्र राठौर, अमन सिंह, महेन्द्र पोपली, महेन्द्र मौर्या सहित कई पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
अपने मनोनयन पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत करने, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए वह पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और सक्रिय व समर्पित सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनकी आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।




