ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पिछले घरेलू एशेज सीरीज की पहली गेंद पर विकेट लिया था। उन्होंने पहली ही गेंद पर रोरी बर्न्स को बोल्ड कर दिया था। इस बार वह ऐसा करनामा नहीं कर पाए।

Spread the love

हालांकि पहले ओवर में उन्होंने विकेट जरूर ले लिया। पर्थ स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीता। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और पहले ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने जैक क्राउली को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

स्लिप में लपके गए क्राउलीमिचेल स्टार्क ने टूर्नामेंट के पहले ओवर में इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली के खिलाफ लगातार ऑफ स्टंप को अटैक किया। 143 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर क्राउली के बल्ले का बाहरी किनारा लग गया। क्राउली का पैर नहीं चला और उन्होंने कवर की तरफ गेंद को ड्राइव करने की कोशिश की। पहली स्लिप में उस्मान ख्वाजा ने आसान कैच लेकर उन्हें पवेलियन भेज दिया।


Spread the love