BCCI : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इस सवाल का जवाब जानने के लिए क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। क्रिकेट प्रशासन में यह बदलाव हमेशा से चर्चा का विषय रहा है, क्योंकि BCCI न केवल भारत बल्कि दुनिया की सबसे ताकतवर क्रिकेट संस्थाओं में से एक मानी जाती है।

Spread the love

पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी के पद छोड़ने के बाद अब नया अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसमें एक बड़ा नाम सामने आ रहा है ‘क्रिकेट के भगवान’ का।रोजर बिन्नी के बाद कौन होगा अगला BCCI अध्यक्षसाल 2…✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

BCCI : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इस सवाल का जवाब जानने के लिए क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। क्रिकेट प्रशासन में यह बदलाव हमेशा से चर्चा का विषय रहा है, क्योंकि BCCI न केवल भारत बल्कि दुनिया की सबसे ताकतवर क्रिकेट संस्थाओं में से एक मानी जाती है। पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी के पद छोड़ने के बाद अब नया अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसमें एक बड़ा नाम सामने आ रहा है ‘क्रिकेट के भगवान’ का।

रोजर बिन्नी के बाद कौन होगा अगला BCCI अध्यक्ष

साल 2022 में रोजर बिन्नी को BCCI का 40वां अध्यक्ष चुना गया था। लेकिन बोर्ड के संविधान में निर्धारित 70 वर्ष की आयु सीमा पूरी होने के बाद उन्हें पद से हटना पड़ा। उनकी जगह फिलहाल उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, स्थायी अध्यक्ष कौन बनेगा, यह AGM में तय होगा।

AGM में होगा बड़ा फैसला

BCCI की वार्षिक आम सभा (AGM) इस महीने के अंत में आयोजित की जाएगी। इसी बैठक में अध्यक्ष समेत अन्य प्रमुख पदों पर नए नामों का ऐलान किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, AGM 28 सितंबर या उससे पहले बुलायी जा सकती है, ताकि नए अध्यक्ष की ताजपोशी समय पर पूरी हो सके। इस प्रक्रिया को लेकर क्रिकेट प्रेमियों और मीडिया में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि यह तय करेगा कि भारतीय क्रिकेट का अगला संचालक कौन होगा।

सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे आगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगला अध्यक्ष चुनने के लिए बोर्ड में इस बार चुनाव की नौबत नहीं आ सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि BCCI और उससे जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी एकमत होकर किसी दिग्गज खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं। इस बीच सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ऊपर चल रहा है।

‘क्रिकेट के भगवान’ माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का खेल में योगदान किसी परिचय का मोहताज नहीं है। 100 अंतरराष्ट्रीय शतक, 34,000 से ज्यादा रन और क्रिकेट के मैदान पर ढाई दशक से लंबा करियर उन्हें भारतीय खेल इतिहास का सबसे बड़ा चेहरा बनाता है। यही कारण है कि अब उनके नाम को BCCI अध्यक्ष पद के लिए सबसे उपयुक्त माना जा रहा है।https://www.instagram.com/reel/DOYNGR4EdXI/embed/captioned/?cr=1&v=14&wp=978&rd=https%3A%2F%2Fm.test.in&rp=%2F#%7B%22ci%22%3A0%2C%22os%22%3A139.89999999990687%7D

क्या इस ज़िम्मेदारी के लिए क्रिकेट के भगवान हैं तैयार ?

हालांकि, सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अपने करीबियों से कहा है कि फिलहाल वे अपने निजी और पेशेवर कार्यों में व्यस्त हैं और बोर्ड प्रशासन का जिम्मा उठाना उनके लिए आसान नहीं होगा।

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के मेंटर रह चुके सचिन हाल ही में अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों में भी व्यस्त रहे हैं। इसके बावजूद, यह चर्चा ज़ोरों पर है कि बोर्ड और सरकार दोनों ही उन्हें इस अहम जिम्मेदारी के लिए मनाने की कोशिश कर सकते हैं।

BCCI अध्यक्ष की दौड़ में राजीव शुक्ला भी शामिल

जहां सचिन तेंदुलकर का नाम क्रिकेट जगत में सुर्खियाँ बटोर रहा है, वहीं मौजूदा कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव शुक्ला भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। शुक्ला पहले IPL गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन रह चुके हैं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अनुभवी प्रशासकों में गिने जाते हैं। हालांकि, यदि सचिन जैसे बड़े नाम को समर्थन मिलता है, तो शुक्ला का दावा कमजोर पड़ सकता है।

खिलाड़ियों से प्रशासक बनने की परंपरा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में खिलाड़ियों से प्रशासक बनने की परंपरा नई नहीं है। साल 2019 में सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष बने थे और उससे पहले कई खिलाड़ी बोर्ड प्रशासन का हिस्सा रहे हैं। रोजर बिन्नी के बाद अब यदि सचिन तेंदुलकर को यह जिम्मेदारी मिलती है, तो यह परंपरा और भी मजबूत होगी।


Spread the love