पत्रकार प्रेस महासंघ में बड़ा बदलाव: संतोष शर्मा बने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

Spread the love

नई दिल्ली/रुद्रपुर।पत्रकारों के राष्ट्रीय संगठन पत्रकार प्रेस महासंघ में बड़ा संगठनात्मक बदलाव सामने आया है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय राम प्रताप साकेती के निधन के बाद शनिवार देर शाम दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में नए नेतृत्व का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
बैठक में संगठन की कमान अब संतोष शर्मा को सौंपी गई है। उन्हें सर्वसम्मति से महासंघ का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस निर्णय को संगठन में स्थिरता और नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है।

पत्रकार प्रेस महासंघ में बड़ा बदलाव: संतोष शर्मा बने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
https://hindustanglobaltimes.com/uttarakhand/big-change-in-journalist-press-federation-santosh-sharma-becomes-the-new-national-president/


प्रमुख पदों पर नियुक्तियां
नई कार्यकारिणी में विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के लिए अहम जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। सरवेन्द्र चौहान को नेशनल सेक्रेटरी, राज कुमार राजपुरोहित को मुख्य महासचिव तथा अनन्त विक्रम सिंह को उत्तर प्रदेश का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।
इसी क्रम में अशोक गुलाटी को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, विकास शर्मा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, संजय वर्मा ‘पंकज’ को मध्य यूपी अध्यक्ष और सूरज तोमर को यूपी सचिव नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा सुखदेव भालेराव को महाराष्ट्र अध्यक्ष, योगेश पंवार को राजस्थान अध्यक्ष और अनिल उपाध्याय को मेरठ मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन की सख्त चेतावनी
बैठक में महासंघ ने स्पष्ट किया कि संगठन ने किसी भी व्यक्ति को संरक्षक नियुक्त नहीं किया है और किसी अन्य पत्रकार संगठन से उसका कोई संबंध नहीं है। संगठन के नाम पर धन उगाही करने वालों को ठग बताते हुए उनसे सतर्क रहने की अपील की गई है।
महासंघ ने कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस और संगठन को सूचना दी जाए।
कानूनी कार्रवाई का ऐलान
महासंघ ने अपने नाम और लोगो के दुरुपयोग पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। स्पष्ट किया गया है कि केवल अधिकृत पदाधिकारी ही संगठन की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक कार्रवाई कर सकेंगे।
नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा कि संगठन की साख और पत्रकारों के हित सर्वोपरि हैं, और इनके साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Spread the love