

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पौड़ी जनपद स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी’ किए जाने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार द्वारा प्रस्तुत सभी मांगों पर विधि-सम्मत, निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई की जा रही है। सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है और इस दिशा में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी।
सीएम धामी ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। यह निर्णय न केवल अंकिता की स्मृति को सम्मान देने का प्रतीक है, बल्कि न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड




