उत्तराखंड में पुष्कर धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा जश्न की तैयारी कर रही है। इसके तहत राज्य स्तर पर एक बड़ी रैली के साथ ही अनेक कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं।

Spread the love

राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी बुलाने की तैयारी की जा रही है। शनिवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक में राज्य सरकार के चार सालों के कार्यकाल पर चर्चा के साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 23 मार्च को सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आयोजित होने वाली रैली में दो से तीन लाख लोगों को शामिल किया जाएगा। रैली के स्थान को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

विधायकों की पड़ताल करेगी भाजपा

2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत भाजपा अपने विधायकों की पड़ताल करेगी। इसकी शुरूआत 17 फरवरी को मुख्यमंत्री के साथ पदाधिकारियों की बैठक के साथ होगी। इस दौरान पार्टी के विधायकों की धरातल पर मौजूदा स्थिति का फीडबैक लिया जाएगा। इसके साथ ही कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने के लिए भी काम किया जाएगा।

विधायकों का फीडबैक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 17 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारी एवं जिला सह प्रभारीयों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान पार्टी के मौजूदा विधायकों की अपने अपने क्षेत्र में स्थिति को लेकर फीडबैक लिया जाएगा और आम कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं को लेकर भी जानकारी ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस बैठक में विधायकों की मौजूदा स्थिति के साथ ही विधानसभा स्तर की जरूरतों पर विशेष तौर पर फोकस किया जाएगा। इस दौरान चुनावों में जीत के लिए विधानसभा स्तर पर लिए जाने वाले निर्णयों पर चर्चा होगी।


Spread the love