
किच्छा, 5 जून 2025 – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर मंडल ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में पीएम श्री राजकीय हाई स्कूल परिसर में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पीपल, नीम, अर्जुन, बेल, अमरूद सहित छायादार, फलदार और औषधीय गुणों से युक्त पौधों का रोपण किया गया।


संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक रस्मी आयोजन नहीं, बल्कि यह दिन प्रकृति के साथ हमारे संबंधों की पुनः स्मृति और जिम्मेदारियों के निर्वहन का अवसर है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। यह भावी पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरियाली भरे वातावरण की सौगात देने जैसा पुण्य कार्य होगा।
श्री शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में चल रहे पर्यावरणीय अभियानों और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हरित विकास प्राथमिकताओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस दिशा में जन-जागरूकता अभियान चलाकर समाज को प्रेरित कर रहे हैं।
पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, वरिष्ठ नेता धर्मराज जायसवाल, संदीप अरोड़ा, सुरेंद्र चौधरी, संजीव खन्ना, देवेंद्र शर्मा, सुभाषित बिष्ट, महामंत्री मुकेश कोली, मलकीत सिंह, अमरनाथ कश्यप, प्रताप सिंह, मूलचंद राठौर, धनीराम, रमन कोली, दिलीप जीना, गुलशन कुमार, चूड़ामणि सागर, महिला मोर्चा की आरती दुबे, कविता मान, शैली फुटेला, सुनीता गंगवाल, मधु गुप्ता, अंजनी सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम में पर्यावरणीय संदेशों, हरियाली के महत्व, और जन-सहभागिता की भावना को प्रबल किया गया। पौधारोपण के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने वृक्षों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
