

बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 477/2025, धारा 8/21/22/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि प्रतिबंधित दवाओं की यह खेप कहां से लाई गई थी और इन्हें आगे किस नेटवर्क से सप्लाई किया जाना था।

200 कार्टनों में 5000 इंजेक्शन और तीन अलग-अलग गत्तों में भरी कोडीन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडीन HCL सिरप की कुल 326 बोतलें बरामद हुईं। अभियुक्त के पास इन प्रतिबंधित दवाओं के संबंध में कोई लाइसेंस या खरीद-बिक्री का बिल नहीं मिला।
BREAKING NEWS — काशीपुर
SOG और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5000 प्रतिबंधित इंजेक्शन और 326 नशीली सिरप बरामद।
स्कूटी से सप्लाई ले जा रहा था युवक — गिरफ्तार आरोपी: दीपक ठाकुर (24), शक्तिखेड़ा, मुरादाबाद।
NDPS Act में मुकदमा दर्ज — बड़े गैंग का खुलासा होने की आशंका।
नशे के अवैध व्यापार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत काशीपुर पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान 5000 प्रतिबंधित इंजेक्शन एवं 326 कोडीन फॉस्फेट/ट्रिप्रोलिडीन सिरप बरामद कर अभियुक्त दीपक ठाकुर, निवासी ग्राम शक्तिखेड़ा, जनपद मुरादाबाद (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना काशीपुर पर FIR नं. 477/2025 अंतर्गत धारा 8/21/22/60 NDPS Act पंजीकृत की गई है।
#अभियान_नशामुक्त_उत्तराखंड
काशीपुर में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट
SOG और पुलिस ने दबोचा तस्कर —
5000 इंजेक्शन
326 नशीली सिरप
स्कूटी के साथ गिरफ्तार
NDPS Act में चालान — बड़े नेटवर्क की कड़ी सख्ती से तलाश जारी
पुलिस टीम को सलाम




