विधायक शिव अरोड़ा के नेतृत्व में मुखर्जी नगर में बांग्लादेश की यूनुस सरकार का पुतला दहन, हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर दिखा भारी आक्रोश

Spread the love


रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)।बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद सत्ता में आई यूनुस सरकार के दौरान हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों और कत्लेआम के विरोध में भारत सहित विश्वभर में रोष व्याप्त है। इसी कड़ी में बुधवार को रुद्रपुर के वार्ड संख्या–5 स्थित मुखर्जी नगर में विधायक शिव अरोड़ा के नेतृत्व में बांग्लादेश की यूनुस सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसक घटनाओं की निंदा की। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि बीते दिनों बांग्लादेश में लगातार एक के बाद एक हिंदुओं के खिलाफ नरसंहार और कत्लेआम की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन्होंने पूरे हिंदू समाज को झकझोर कर रख दिया है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश में दीपू दास की जिंदा जलाकर हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि वह अपने परिवार का एकमात्र सहारा था और दिहाड़ी मजदूरी कर जीवन यापन करता था। जिस तरह से कट्टरपंथी इस्लामी तत्वों द्वारा उसकी हत्या की गई, वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। इस घटना ने न केवल भारत बल्कि विश्वभर में हिंदुओं को आक्रोशित कर दिया है।
विधायक अरोड़ा ने कहा कि बांग्लादेश में हुए डेमोग्राफी चेंज और वहां बहुसंख्यक कट्टरपंथी मानसिकता के कारण हिंदू अल्पसंख्यक बनकर लगातार हिंसा का शिकार हो रहे हैं। आज पूरा विश्व देख रहा है कि किस प्रकार हिंदुओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ नरसंहार किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तराखंड, विशेषकर रुद्रपुर में किसी भी प्रकार के डेमोग्राफी चेंज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे प्रयासों का हमेशा विरोध किया जाता रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां कट्टरपंथी सोच के लोग संख्या में बढ़े हैं, वहां हिंदू समाज को ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश में बंगाली युवक दीपू चंद दास की हत्या घोर निंदनीय है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।
विधायक शिव अरोड़ा ने बांग्लादेश की यूनुस सरकार से मांग की कि वह वहां रह रहे हिंदुओं को सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करे तथा उनकी जान-माल की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि मुखर्जी नगर राधेश शर्मा, रोबिन विश्वास, गोविंद मंडल, तापस विश्वास, विकास सरकार, प्रभु सरकार, तपन मंडल, संचित मंडल, सुदीप सरकार, मयंक कक्कड़, सूरज दास, विपुल गाइन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love