

रुद्रपुर, 19 मई 2025 (सूचना)सचिव विधिक साक्षरता योगेंद्र सागर के आदेशानुसार, शहरी आजीविका मिशन केंद्र रुद्रपुर में एक विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता कनिष्क चौरसिया, रागिनी मिश्रा, विक्रम सिंह, रेनू तिवारी, गुरजीत सिंह, अंकित तिवारी, तथा परविधि कार्यकर्ता कंचन सक्सेना, अनीता सक्सेना, शालिनी गुप्ता, सुनील शर्मा, राधेश्याम और चंद्रबली यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सड़क सुरक्षा नियमों, बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड अभियान, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013, पॉक्सो अधिनियम, सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन अभियान, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, बालश्रम कानून तथा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में रुद्रपुर कोतवाली से श्रीमती पायल आर्य और नगर निगम से ममता आर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल की सराहना की और महिलाओं से इन कानूनी अधिकारों का लाभ उठाने की अपील की।
– डीआईओ




