

सुबह तक पर्वत पर बर्फ जमी रही। लोग मोबाइल लेकर इन नजारों को कैद करने दौड़ पड़े। चंपावत में दो साल बाद बर्फबारी हुई है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
लोहाघाट क्षेत्र के ऊंचाई वाले स्थान एबट माउंट, मायावती आश्रम, माणाधूरा, झूमा के चोटियों पर शुक्रवार की रात बर्फबारी हुई। जिससे पर्वत चोटियां सफेद बर्फ को चादर मानो ओढ़ ली हो। इस दौरान आवागमन कर रहे पर्यटक, स्थानीय लोगों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। व
हीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल, यातायात पुलिस, लोक निर्माण विभाग भी सक्रिय दिखा। सुबह तक लोग बर्फबारी का नजारा लेने पहुंच रहे हैं। अपने मोबाइल फोन में इस पल को कैद कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं।




