

खटीमा, 19 सितंबर 2025।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सायं अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार खटीमा पहुंचे। हेलीपैड व कैंप कार्यालय लोहियाहेड पर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में मौजूद जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
मुख्यमंत्री ने हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय में स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में हाल ही में आई आपदा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस समय सबसे बड़ा धर्म आपदा पीड़ितों की सेवा करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से अपील की कि आगामी नवरात्र पर्व पर जरूरतमंदों और आपदा प्रभावितों की मदद के लिए सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
मुख्यमंत्री धामी रात्री प्रवास हेतु अपने खटीमा निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं व नागरिकों से भी संवाद किया।
इस अवसर पर हेलीपैड व कैंप कार्यालय में मिलने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पंजाबी सभा के प्रदेश सचिव मनोज वाधवा, राहुल सक्सेना, अशोक बत्रा, किशन मुन्ना अड़ती, विष्णु अग्रवाल, विशाल चौहान, जितेंद्र सिंह व मुखर्जीत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अजय मौर्य, नानकमत्ता से प्रेम सिंह टूरना, रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, शैलेन्द्र मोहन सिंघल, गुंजन सुखीजा, सतीश गोयल, जीवन धामी, किशन किन्ना, भुवन भट्ट, अमरजीत सिंह, रविन्द्र राणा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जयकिशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।




