

रुद्रपुर। ‘स्वस्थ नारी सशक्त भारत’ स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 29 सितंबर को जनपद में 189 बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 23,594 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
शिविरों में हाइपरटेंशन की 9,564, मधुमेह की 9,448, सर्वाइकल कैंसर की 29, ब्रेस्ट कैंसर की 1,566 तथा ओरल कैंसर की 4,114 लाभार्थियों की स्क्रीनिंग की गई। वहीं ई–रक्तकोष हेतु 221 लोगों ने पंजीकरण कराया और 34 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य के अंतर्गत 1,972 गर्भवती महिलाओं का एएनसी चेकअप किया गया, जबकि 3,007 किशोरियों को माहवारी स्वच्छता संबंधी काउंसिलिंग दी गई। साथ ही 1,464 बच्चों की पोषण संबंधी काउंसिलिंग की गई तथा 188 लाभार्थियों को एमसीपी कार्ड वितरित किए गए।
इसके अलावा 3,292 लोगों की टीबी जांच की गई और 70 नए निःक्षय मित्र बनाए गए। पखवाड़े के अंतर्गत 11,598 लोगों को जनस्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई और 104 लाभार्थियों के आभा आईडी कार्ड बनाए गए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि पखवाड़े के दौरान कोई भी जरूरतमंद स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे और सभी को उपलब्ध सेवाओं का पूरा लाभ मिले।




