रुद्रपुर। उत्तराखण्ड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य ने एक जोरदार जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ता भाजपा की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध करें, क्योंकि प्रदेश में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।


आर्य ने भरोसा जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते राज्य में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है और बदलाव का समय आ गया है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, वर्ष 2022 में कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, महानगर कांग्रेस रुद्रपुर अध्यक्ष सीपी शर्मा, ममता हालदार, शैलेंद्र शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री प्रेम सिंह राणा, त्रिनाथ सरकार आदि ने भी सभा को संबोधित किया।
सभा में कांग्रेस नेता सत्यजीत गुलाटी, कांग्रेस महामंत्री योगेश चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, किशोर कुमार, तारक बाक्षाड, राजू भुसरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन रुद्रपुर महानगर कांग्रेस द्वारा किया गया।

